फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   FIR on Lakhan Singh Negi

भीमताल से निर्दलीय प्रत्याशी लाखन सिंह नेगी पर मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
FIR on Lakhan Singh Negi
भवाली (नैनीताल)। भीमताल विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी लाखन सिंह नेगी और अन्य के खिलाफ बुधवार को पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई रामगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह चिलवाल की तहरीर पर हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने लाखन पर उनके वाहन को क्षतिग्रस्त करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। भाजपा कार्यकर्ता कार्तिक नोरियाल की तहरीर पर भी लाखन के खिलाफ गालीगलौज और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इधर, देर शाम निर्दलीय प्रत्याशी लाखन सिंह नेगी की पत्नी और रामगढ़ ब्लॉक की प्रमुख पुष्पा नेगी ने कुंदन सिंह चिलवाल और अन्य के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति की छवि को खराब किया जा रहा है। पुष्पा का आरोप है कि पंचायत चुनाव में हारने के कारण कुंदन झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में निर्दलीय प्रत्याशी लाखन सिंह नेगी का पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। कोतवाल भवाली संजय सिंह गर्ब्याल ने कहा कि लाखन सिंह नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रामगढ़ ब्लॉक प्रमुख की तहरीर मिली है। इसकी भी जांच की जा रही है।

विरोधियों के मन में डर बैठ गया है। हमारी रैली में भीड़ देखकर ये लोग घबरा रहे हैं। मंगलवार सुबह किसी और पर शीशे तोड़ने का आरोप लगा रहे थे। शाम को हमारा नाम लिया गया। पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
पुष्पा नेगी, ब्लॉक प्रमुख, रामगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed