{"_id":"5f836b638ebc3eefbc77e973","slug":"fines-will-be-levied-for-not-giving-wet-and-dry-garbage-separate-haldwani-news-hld400188662","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीला-सूखा कूड़ा अलग नहीं देने पर लगेगा जुर्माना, शासन से फटकार के बाद नगर निगम ने तैयारियां की तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीला-सूखा कूड़ा अलग नहीं देने पर लगेगा जुर्माना, शासन से फटकार के बाद नगर निगम ने तैयारियां की तेज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी अब गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग देना होगा। इस व्यवस्था को नहीं मानने पर नगर निगम जुर्माना वसूल करेगा।
हाल ही में शासन ने कूड़े का पृथ्कीकरण नहीं होने पर नाराजगी जताई थी। साथ ही अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी। उधर एनजीटी भी इस मामले कार्रवाई कर सकता है। इसे लेकर नगर निगम के अधिकारियों की नींद टूटी है। अब नगर निगम गीले और सूखे कूड़े को घर से ही अलग-अलग लेगा। ऐसा नहीं करने वालों पर नगर निगम दो से पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाएगा।
उधर जिस वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़े का संग्रह होता है, वहां के भवन स्वामियों को गाड़ी में कूड़ा डालने की रसीद भी दिखानी होगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने कहा कि इसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। जल्द ही कूड़ा गाड़ियों में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद जुर्माने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।