फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Find employment, tourism opportunities

रोजगार, पर्यटन के अवसर तलाशे जाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Find employment, tourism opportunities
रामनगर में वन मंत्री सुबोध उनियाल का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। प्रदेश में रोजगार और पर्यटन की संभावनाओं को तलाशा जाए ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़े। वन भूमि पर हुए अतिक्रमणों को चिह्नित कर हटाएं और जंगलों को आग से बचाने लिए जन सहयोग लेने के निर्देश प्रदेश के वन मंत्री ने दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामनगर पहुंचे वन मंत्री सुबोध उनियाल ने ढिकुली स्थित रिजॉर्ट में कुमाऊं के वन अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि वनाग्नि को रोकने के लिए ग्राम समिति बनाई जाए। इसमें स्थानीय ग्राम प्रधान के अलावा राजस्व विभाग की टीम को भी शामिल किया जाए। वनाग्नि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई कर अग्नि नियंत्रण किया जाए। जन सहयोग लेने से जंगलों को आसानी से आग से बचाया जा सकेगा। वन मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन की नई संभावनाओं को तलाशा जाए। उत्तराखंड का युवा रोजगार की तलाश में पलायन कर रहा है। उसे स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा तो पलायन रुकेगा। पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा तो रोजगार के नए अवसर पर बनेंगे। वन मंत्री ने वन भूमि में हुए अतिक्रमणों को चिह्नित कर शीघ्र हटाने को कहा। बैठक में पीसीसीएफ हॉफ विनोद सिंघल, वन निगम के जीएम विवेक पांडेय, कॉर्बेट निदेशक नरेश कुमार, मुख्य वन संरक्षक तेजश्विनी पाटिल, रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी, बागेश्वर वन प्रभाग के डीएफओ हिमांश बागरी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ बीएस शाही, रानीखेत भूमि संरक्षक के डीएफओ यूसी तिवारी आदि थे।
विज्ञापन

रामनगर वन प्रभाग में लगेगा लाइट एंड शो
वन मंत्री ने कहा कॉर्बेट पार्क में लगने वाला लाइट एंड शो अब रामनगर वन प्रभाग में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले इसे कॉर्बेट पार्क में लगाया जाना था लेकिन चिह्नित भूमि रामनगर वन प्रभाग की होने से अब इसे वन प्रभाग में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
वन मंत्री सुबोध उनियाल रामनगर में पहले भाजपा कार्यकर्ता संजय डॉर्बी के आवास पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भगीरथ लाल चौधरी, दिनेश मेहरा, नरेंद्र शर्मा, मदन जोशी, भावना भट्ट, आशा बिष्ट, अशोक गुप्ता, पूरन नैनवाल, अंजना सुंदरियाल, नवीन करेगती आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रशिक्षण के बाद भी हैं बेरोजगार, रोजगार दीजिए
रामनगर। महिला जिप्सी चालक लोनिवि गेस्ट हाउस में वन मंत्री सुबोध उनियाल से मिलीं। उन्होंने वन मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की घोषणा के तहत कॉर्बेट प्रशासन ने जिप्सी चलाने का प्रशिक्षण दिया था। प्रशिक्षण देने के बाद आज तक कॉर्बेट पार्क प्रशासन उन्हें जिप्सी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। वीरचंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत कॉर्बेट को महिला जिप्सी चालकों को जिप्सी उपलब्ध करानी हैं। बाजार में जिप्सी उपलब्ध नहीं हैं। महिला जिप्सी चालकों ने मांग की कि जब तक कॉर्बेट जिप्सी का चयन नहीं करता तब तक उन्हें नेचर गाइड के रूप में रोजगार दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में तुलसी जोशी, कांता, मंजू कांडपाल, प्रियंगा रावत आदि थीं।
आउटसोर्स कर्मियों को नियमित करने की मांग
रामनगर। आउट सोर्स कर्मियों ने वन मंत्री को ज्ञापन देकर नियमितीकरण करने या उपनल के तहत नियुक्ति देने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्षों से सेवा करने के बाद भी उन्हें उपनल के तहत नियुक्ति नहीं मिल रही है। ज्ञापन देने वालों में कमल मेहरा, नीरज कुमार, गौतम, राजीव रावत, अमित सिंह, रमेश जोशी, अमित सिंह, मनोज जोशी, बलविंदर सिंह आदि रहे।
कोसी नदी में रिवर ट्रेनिंग कराने की मांग
रामनगर (नैनीताल)। भाजपा युवा नेता और विधायक प्रतिनिधि गणेश रावत ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से कोसी नदी में रिवर ट्रेनिंग कराए जाने की मांग की। उन्होंने गर्जिया के पास झूला पुल क्षेत्र को एडवेंचर पार्क के रूप में विकसित कर युवाओं को रोजगार देने की भी मांग की।

कॉर्बेट में चल रहे कैंटरों का किराया बढ़ाया जाए
रामनगर। कैंटर मालिकों ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला जोन में चलने वाले कैंटरों का किराया वृद्धि करने की मांग वन मंत्री से की। वन मंत्री से मिलने वालों में डॉ. निशांत पपनै, जसवंत सिंह बिष्ट, अनिल कुमार शर्मा, संजीव कुमार, जोंगेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed