फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Finance Minister Bill withdrawn teach a lesson to the election dealer

विधेयक वापस नहीं लिया तो चुनाव में वित्तमंत्री को सबक सिखाएंगे व्यापारी

Thu, 02 Jun 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 02 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Finance Minister Bill withdrawn teach a lesson to the election dealer
व्यापारी एसोसिएशन - फोटो : अमर उजाला
 प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को वाणिज्य कर संशोधन अधिनियम 2016 के विरोध में पटेल चौक पर सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया।    
विज्ञापन

धरनास्थल पर व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री नवीन चंद्र वर्मा ने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा दो बार प्रदेश सरकार को वाणिज्य कर विभाग के माध्यम से वाणिज्य कर संशोधन अधिनियम को वापस लेने के संबंध में ज्ञापन दिया चुका है।
विज्ञापन


दो बार प्रदेश की वित्तमंत्री एवं स्थानीय विधायक को भी इस विधेयक के बाबत अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया और प्रदेश सरकार द्वारा पूर्ण रूप से व्यापारियों की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी यदि सरकार ने इस विधेयक को वापस नहीं लिया तो पूरे प्रदेश में चक्काजाम, बंद एवं आत्मदाह जैसे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा विस चुनाव में प्रदेश के व्यापारी राज्य सरकार का विरोध करेंगे। महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर प्रदेश सरकार ने इस विधेयक को जल्द वापस नहीं लिया तो व्यापारी वित्तमंत्री को विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरनास्थल पर नगर महामंत्री मनोज जायसवाल, संदीप गुप्ता, महिला सचिव रेनू टंडन, जसविंदर भसीन, चंद्रशेखर कबडवाल, संजय राजपूत, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, आनंद मंडल, रामजी, धीरज पांडे, दिगंबर वर्मा, प्रदीप वर्मा, संदीप सक्सेना, हितेंद्र भसीन, कांग्रेस के प्रदेश सचिव ललित जोशी, भाजपा नेता मदन मोहन जोशी, जुबेर खान, हाजी रफीक, राजेंद्र बमेठा,  गौरव गुप्ता , शकील अहमद केके, मुकेश भट्ट, मुन्ना जायसवाल, मनोज गुप्ता, सन्नू पांडे, विनोद जायसवाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। अंत में जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। 

--
बाजार में बिना अनुमति के धरना
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपनी मांग को लेकर वाणिज्य कर विभाग के सामने धरना देने के बजाय मुख्य बाजार के पटेल चौक में ही धरना और प्रदर्शन की औपचारिकता निभा दी। जबकि वाणिज्य कर विभाग का दफ्तर महज एक किलोमीटर के फासले पर है, मगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने वहां जाने की जहमत नहीं उठाई। बाजार में टेंट लगाकर धरना देने की नगर प्रशासन से भी कोई अनुमति नहीं ली गई। प्रशासन ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जबकि प्रशासन की ओर से धरना प्रदर्शन के लिए बाकायदा बुद्ध पार्क निर्धारित किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed