{"_id":"5ec4f8538ebc3e9088556e2d","slug":"finally-our-call-was-heard-we-are-coming-to-our-door55","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर सुन ली गई हमारी पुकार, हम आ रहे हैं अपने द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर सुन ली गई हमारी पुकार, हम आ रहे हैं अपने द्वार
मुंबई से ट्रेन में बैठे रामनगर की युवा
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
रामनगर (नैनीताल)। रोजीरोटी की तलाश में मुंबई गए रामनगर के दस युवक वहां पर फंस गए थे। अमर उजाला ने इनकी व्यथा को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिस पर स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और मुंबई से अधिकारियों से वार्ता की गई। मंगलवार की रात रामनगर के सभी युवाओं को रेल के माध्यम से हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया गया है और वे हरिद्वार से रामनगर बसों से आयेंगे। मुंबई अंधेरी पाइप लाइन के पास मरोल पाइप नाम की चॉल में ये युवक ढाई माह से फंसे हुए थे। इनमें रामनगर के चिल्किया निवासी भोपाल सिंह जमवाल, रिंगोड़ा निवासी पंकज रौतेला, दीपक रावत, पूछड़ी निवासी मनोज हाल्सी, टेड़ा निवासी यशपाल रावत व रेशू रावत, कोटाबाग के शेखर रावत, जमन सिंह, विक्रम सिंह, हिमांशु के अलावा सल्ट निवासी विक्रम सिंह, टिहरी निवासी आशीष नेगी शामिल हैं। ये सभी मुंबई के होटल व रेस्टोंरेंट में काम करते थे। 22 मार्च से सभी लोग खाली बैठे है। जो रुपया था वह भी अब खत्म होने वाला है। जिस क्षेत्र में वे रहते हैं वहां के आसपास कोरोना के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में वे डरे हुए हैं। चॉल का सॉर्वजनिक शौचालय है, जिसमें जाने के लिए तीन रुपये देने होते हैं। शौचालय में सभी तरह के लोग आते हैं। इन युवाओं के दर्द को अमर उजाला ने 18 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर स्थानीय हरकत में आया और रामनगर के सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र शर्मा ने प्रशासन के सहयोग से मुंबई के अफसरों से संपर्क साधा। इसके बाद मंगलवार की रात सभी को हरिद्वार को आने वाली रेल में बैठा दिया गया। अब ये हरिद्वार से बस के जरिए रामनगर पहुंचेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।