फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Final between Rudrapur and Pithoragarh

प्रतियोगिता में खेलने पहुंचे खिलाड़ी खेल नियमों से अनजान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Final between Rudrapur and Pithoragarh
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ड्रॉप रोबॉल अंतर महाविद्यालयी पुरुष प्रतियोगिता में बुधवार को सेमीफाइनल के बाद रुद्रपुर और पिथौरागढ़ की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई है। बृहस्पतिवार को एसबीएस पीजी कालेज के खेल मैदान में दोनों के बीच फाइनल होगा। इधर, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी खेल नियमों से ही अनजान दिखे। इसके बाद प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद निर्णायकों ने खिलाड़ियों को खेल के नियम बताए।
विज्ञापन

बुधवार को रुद्रपुर कालेज में आयोजित कुमाऊं विवि की ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता में छह महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि रुद्रपुर महाविद्यालय के प्राचार्य कमल किशोर पांडे ने किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छह टीमों ने सिंगल, डबल और ट्रिपल इवेंट की स्पर्धाएं खेलीं। पहला सेमीफाइनल रुद्रपुर और रानीखेत के बीच खेला गया, इसमें रुद्रपुर ने रानीखेत की टीम को 3-0 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पिथौरागढ़ और नैनीताल के बीच खेला गया। इसमें पिथौरागढ़ ने नैनीताल को 3-0 से शिकस्त दी। इधर, खिलाड़ियों के खेलों के नियमों को पता न होने के सवाल पर क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता के खेल नियम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को देखते हुए बदले गए हैं। इसलिए खिलाड़ियों को बताना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed