{"_id":"632a1901045aa373824253f7","slug":"film-actress-anushka-shared-the-picture-of-baba-neeb-karauri-maharaj-nainital-news-hld4763784192","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म अभिनेत्री अनुष्का ने शेयर की बाबा नीब करौरी महाराज की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म अभिनेत्री अनुष्का ने शेयर की बाबा नीब करौरी महाराज की तस्वीर
विज्ञापन
नैनीताल। प्रसिद्ध क्रिकेटर विराट कोहली की ओर से एशिया कप में 72वां शतक लगाने के बाद उनकी पत्नी और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर बाबा नीब करौरी महाराज की एक तस्वीर शेयर की है। अनुष्का की ओर से बाबा की फोटो शेयर करने के बाद कई लोग इसकी चर्चा करते नजर आए हैं। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद विराट के क्रिकेट कैरियर को लेकर भी मायने निकाले जा रहे हैं।
एशिया कप में शतक लगाने से पहले अपने खराब प्रदर्शन के कारण खेलप्रेमियों में विराट के प्रति निराशा का माहौल बना हुआ था। साथ ही वह विरोधी भी उन्हें निशाना बनाने लगे थे लेकिन एशिया कप में विराट के बल्ले ने जो कर दिखाया उससे उनके प्रशंसक तो गदगद हुए ही साथ ही विरोधी भी चुप हो गए। हाल के मैचों में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।
एशिया कप में विराट के प्रदर्शन के बाद अनुष्का ने बाबा नीब करौली महाराज की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम में शेयर कर लिखा आपको किसी को बदलने की जरूरत नहीं। आपको केवल उन्हें प्रेम करने की आवश्यकता है। फिल्म और खेल जगत में इस तस्वीर के अलग अलग मायने निकाले जा रहे हैं। यही नहीं इससे यह भी जगजाहिर हुआ है कि अभिनेत्री अनुष्का भी बाबा नीब करौरी की भक्त हैं।
विज्ञापन
बता दें कि भवाली अल्मोड़ा रोड में कैंची में स्थित बाबा नीब करौली महाराज का आश्रम देश विदेश में भी प्रसिद्ध है। देश दुनिया में बाबा के करोड़ों भक्त हैं। 15 जून को कैंची धाम में आयोजित होने वाले मेले में दुनियां भर से बाबा के श्रद्धालु पहुंचकर मन्नतें मांगते हैं।