फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Filed a fraud case against daughter and father

बेटी और पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज 

Thu, 22 Feb 2018 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 22 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन

मुरादाबाद से बड़े अरमान से बेटे की बारात लेकर पिता को पता चला कि दुल्हन को पुलिस उठा ले गई तो वह मायूस हो गए। इसे अपमान और धोखाधड़ी मानकर उन्होंने युवती और उसके पिता के खिलाफ काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि जानबूझकर उनका अपमान किया गया जिस कारण बारात को लौटना पड़ा है।

विज्ञापन

 
मुरादाबाद रेलवे के सामने कोतवाली निवासी सरदार जसवंत सिंह ने तहरीर दी कि वह काठगोदाम में शादी करने के लिए एक बस और दो कार के साथ आए थे। शादी के लिए गुरुद्वारा में पाठ कर रहे थे। बाराती नाश्ता कर रहे थे। बारातियों में काफी लोग पंजाब से भी आए थे। करीब दो घंटे इंतजार के बाद दुल्हन के नहीं आने पर शक गहरा गया। पूछने पर पता चला कि लड़की ने दूसरे लड़के के साथ शादी कर ली है। इस पर बारातियों में सन्नाटा पसर गया। बारात में आए कुछ लोग थाने पहुंचे और तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की और उसकेपिता ने समाज में बदनामी कर दी है।
विज्ञापन


शादी करने में उसके ढाई लाख रुपये खर्च हो गए हैं। थाना प्रभारी बी एल विश्वकर्मा का कहना था कि इस मामले में लड़की, पिता के साथ परिजनों के खिलाफ धारा 420, 501 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जसवंत के अनुसार उन्होंने लड़की को दी गई अंगुठी, चांदी की पाजेब और चार बिछुआ वापस मांग लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराती और घराती पक्ष भिड़े 
शादीशुदा युवती के नारी निकेतन भेजे जाने के बाद उसके माता-पिता काठगोदाम स्थित घर पहुंचे। उस समय बारातियों को मालूम हो गया था कि लड़की शादीशुदा है। माता पिता के पहुंचने पर बाराती और घराती आपस में भिड़ गए। हंगामा होने पर पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आई। यहां थाना प्रभारी के साथ एसएसआई संजय जोशी ने दोनों पक्षों को समझाया। मुरादाबाद के लोगों को समझाया कि लड़की के पिता ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed