फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fight in wedding procession over heating food in haldwani

Haldwani: खाना गरम करने को लेकर बरात में मारपीट, अस्पताल में भी भिड़े दोनों पक्ष; युवकों ने तोड़ा डीजे

Mon, 22 Apr 2024 10:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 22 Apr 2024 10:37 AM IST
सार

हल्द्वानी में एक बरातघर में शनिवार रात खाना गरम करने को लेकर हलवाई और बिजली ठेकेदार के बीच जमकर मारपीट हुई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान बेस अस्पताल में भी दोनों पक्ष भिड़ गए। 

विज्ञापन
Fight in wedding procession over heating food in haldwani
बेस अस्पताल हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक बरातघर में शनिवार रात खाना गरम करने को लेकर हलवाई और बिजली ठेकेदार के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान बेस अस्पताल में भी दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक बरात घर में शनिवार को शादी समारोह था। रात करीब 11 बजे शादी में काम कर रहे हलवाई और बिजली का काम संभाल रहे ठेकेदार के बीच ठंडे खाने को गरम करने को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इस पर विद्युत ठेकेदार ने फोन पर अपने साथियों को मौके पर बुलाया और मारपीट व तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस बीच डीजे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध पर डीजे संचालक से मारपीट के बाद उसकी टांग तोड़ दी। दोनों पक्ष मेडिकल कराने बेस अस्पताल पहुंचे जहां एक बार फिर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर अस्पताल से बाहर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें-  Road Accident: बरात से खुशी-खुशी घर लौट रहे थे आठ लोग, खाई में गिरी जीप; चार की मौत...छलिया नृत्य करते थे सभी

मामले में प्रेमपुर लोश्यानी निवासी उमेश मौर्य कुमार मौर्य और डहरिया निवासी राम निवास शर्मा की ओर से तहरीर दी गई है। एसएसआई मुकेश कुमार कोठारी ने बताया कि बरातघर की सीसीटीवी फुटेज में दो गाड़ियों में आते युवक दिखाई दे रहे हैं। वहीं बेस अस्पताल की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed