{"_id":"6576da6d74a28c1fd7086264","slug":"fight-between-two-bulls-in-haldwani-market-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी: दो सांड़ों की लड़ाई से बाजार में अफरातफरी, इसके बाद हुआ ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी: दो सांड़ों की लड़ाई से बाजार में अफरातफरी, इसके बाद हुआ ये
Mon, 11 Dec 2023 03:16 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 11 Dec 2023 03:16 PM IST
सार
हल्द्वानी में लावारिस पशुओं से निजात नहीं मिल पा रही है। रविवार शाम व्यस्त बाजार मटर गली में दो सांड़ आपस में भिड़ गए। इससे अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
सड़क पर लड़ते हुए सांड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी हल्द्वानी में लावारिस पशुओं से निजात नहीं मिल पा रही है। रविवार शाम व्यस्त बाजार मटर गली में दो सांड़ आपस में भिड़ गए। इससे अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
शाम करीब 5:45 बजे बाजार में काफी भीड़ थी। इसी बीच वहां दो सांड़ आपस में लड़ने लगे। मटरगली व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली ने बताया कि इस दौरान तीन स्कूटर, बाइक सवार भी गिर गए और उन्हें चोट पहुंची। बच्चे और महिलाएं इधर-उधर भागे और कुछ लोग दुकानों में घुस गए।
विज्ञापन
व्यापारियों में भी दहशत रही। यह हाल केवल बाजार का ही नहीं है। नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड के अलावा गली मोहल्लों में कई जगह जानवर बीच सड़क में खड़े होकर जाम का कारण भी बन रहे हैं। सड़क में घूमते पशुओं के कारण कई बार वाहन सवार टकरा जाने से चोटिल तक हो चुके हैं।
विज्ञापन