{"_id":"5d950f418ebc3e93d84485a3","slug":"fifty-thousand-were-not-found-for-smack-they-imprisoned-themselves-in-the-room-nainital-news-hld3590052179","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक के लिए नहीं मिले पचास हजार तो खुद को किया कमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक के लिए नहीं मिले पचास हजार तो खुद को किया कमरे में कैद
विज्ञापन
नैनीताल में नशेड़ी से चाकू छिनने हुआ।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। माल रोड के पास रहने वाले एक नशेड़ी ने स्मैक खरीदने के लिए परिजनों से पचास हजार रुपये की मांग की। मांग पूरी न हुई तो उसने हाथ में चाकू लेकर खुद को कमरे में बंद कर लिया और पैसे नहीं मिलने की स्थिति में आत्महत्या की धमकी दे डाली। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घंटे भर की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को रस्सी से बांधकर कब्जे में किया। पुलिस ने युवक के पास से चाकू, दस रुपये का नोट और नोट के भीतर फॉईल पेपर बरामद किया। युवक के कब्जे में आने के बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। बाद में युवक को हल्द्वानी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संकल्प नशा मुक्त देवभूमि अभियान चलाया जा रहा है। प्राधिकरण सचिव ने दोपहर में पैरा लीगल वालेंटियर के हवाले से कोतवाल को फोन पर बताया कि माल रोड के पास रहने वाले एक नशेड़ी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। उसके पास चाकू है और वह आत्महत्या की धमकी दे रहा है। इस पर कोतवाल अशोक कुमार सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि नशेड़ी युवक अपने माता-पिता से स्मैक खरीदने के लिए पचास हजार रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
परिजनों के मना करने पर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इस बीच जैसे ही उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट एवं एएसआई सतेंद्र गंगोला कमरे की ओर बढ़े तो नशेड़ी ने उन पर पत्थर फेंके। पत्थर लगने से उपनिरीक्षक बिष्ट मामूली रूप से घायल हो गए। कोतवाल सिंह ने बताया कि पुलिस को देख युवक ने दरवाजा खोलकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घर की घेराबंदी कर उसे कमरे के भीतर ही पकड़ लिया और रस्सी से उसके पैर बांध दिए। इस दौरान नशेड़ी ने चाकू से प्रहार किया, जिससे कोतवाल के हाथ में हल्की खरोंच आ गई। नशेड़ी को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने उसे हल्द्वानी स्थित नशा मुक्ति केंद्र भेजा। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
-इनसेट
स्मैक बेचने के मामले में पकड़ा जा चुका है नशेड़ी
नैनीताल। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उक्त नशेड़ी युवक पूर्व में स्मैक बेचने के मामले में पकड़ा जा चुका है और उसका मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि उक्त युवक नशे का आदी है और लगभग डेढ़ माह पहले उसने रात में अपने घर में आग लगा दी थी। इसके बाद परिजनों ने उसे हल्द्वानी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया था। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले ही परिजन एक मुकदमे की तारीख के सिलसिले में युवक को नशा मुक्ति केंद्र से नैनीताल लाए हैं। कोतवाल ने बताया कि नैनीताल लाने के बाद परिजनों ने युवक की मांग पर उसे फोन एवं अन्य जरूरत का सामान खरीदने के लिए मंगलवार को पंद्रह हजार रुपये दिए थे। बुधवार को नशेड़ी ने परिजनों से फिर से पचास हजार रुपये की मांग कर दी।

drug