{"_id":"6554a21696b3abf2f6016475","slug":"female-elephant-injured-after-being-hit-by-train-in-lalkuan-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबर: ट्रेन की चपेट में आने से मादा हाथी घायल, उपचार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खबर: ट्रेन की चपेट में आने से मादा हाथी घायल, उपचार जारी
Wed, 15 Nov 2023 04:19 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 15 Nov 2023 04:19 PM IST
सार
लालकुआं के टांडा रेंज में ट्रेन की चपेट में आने से एक मादा हाथी घायल हो गया है। वन विभाग द्वारा घायल हाथी को उपचार के लिए ट्रॅकुलाइजर करने के प्रयास किया जा रहे है।
विज्ञापन
हाथी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में ट्रेन की चपेट में आने से एक मादा हाथी घायल हो गया है। वन विभाग द्वारा घायल हाथी को उपचार के लिए ट्रॅकुलाइजर करने के प्रयास किया जा रहे है।
विज्ञापन
घतना मंगलवार की रात दिल्ली जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस की बताई जा रही है। लालकुआं से करीब 2 किलोमीटर आगे टांडा रेंज में रेल पटरी क्रॉस करते वक्त ट्रेन के आगे एक मादा वयस्क हाथी आ गया।
विज्ञापन
रेलगाड़ी के लोको पायलट ने ब्रेक लगाने के प्रयास किया लेकिन तब तक हाथी रेलगाड़ी की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन