फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Farmers will be paid arrears of paddy purchase in three days

किसानों को तीन दिन में होगा धान खरीद के बकाए का भुगतान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be paid arrears of paddy purchase in three days
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। जिन किसानों ने सहकारी समितियों के क्रय केंद्रों में धान की बिक्री की थी, उनके लिए राहतभरी खबर है। सहकारिता विभाग ने किसानों के धान खरीद के बकाए की राशि का भुगतान सभी सहकारी समितियों को कर दिया है। समितियों से किसानों को तीन दिन के भीतर भुगतान करने को कहा गया है। इसके साथ ही गन्ना किसानों को भी बकाया राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के कई किसानों ने सहकारी समितियों के क्रय केंद्रों में भी धान की बिक्री की थी। किसानों की सहकारी समितियों पर करीब एक कोरड़ रुपये की बकाया राशि है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि एक करोड़ की देनदारी में से पहले कुछ भुगतान कर दिया गया है। 50 करोड़ रुपये अभी सरकार की ओर से और दिए गए हैं। जिन केंद्रों पर धान की खरीद हुई, उन केंद्रों के किसानों को धान खरीद की बकाया राशि का भुगतान कराने को कहा गया है। तीन दिन के भीतर सभी किसानों को भुगतान कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को भी बकाया भुगतान कराने के निर्देश संबंधित समितियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed