फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Farmers protested

पर्चिंयां न मिलने पर गन्ना प्रबंधक का घेराव किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested
गन्ना पर्चियों के लिये हंगामा काटते किसान - फोटो : KITCHHA
गन्ना पर्ची न मिलने को गुस्साए किसानों ने सोसायटी कर्मचारियों और सुपरवाइजरों पर धांधली का आरोप लगाते किच्छा चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक का घेराव किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस नेता डॉ. गणेश उपाध्याय की अगुवाई में किसान गन्ना समिति पहुंचे। उन्होंने सुपरवाइजरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए गन्ना सर्वे में घालमेल का आरोप लगाया। कहा कि जिन बड़े फार्मरों की जमीनों पर सर्वे में सुपरवाइजरों ने गन्ना दिखाया गया है वहां गन्ना मौजूद ही नहीं है।

इधर, सोसायटी के कर्मचारियों ने बताया कि चीनी मिल की ओर से इंडेंट नहीं भेजा जा रहा है। इसी कारण पर्चियां नहीं बांटी जा रही। इसके बाद सभी किसान मिल पहुंचे और गन्ना प्रबंधक ऋषिपाल सिंह का घेराव किया। इधर, उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने गन्ना कमिश्नर से मामले का हल निकालने की मांग उठाई। वहां पर उद्धव दास, मोहनलाल, रमेश चंद्र, विनोद कुमार, अशोक कुमार, संदीप कुमार, सादिक हुसैन, मो. ताहिर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed