फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Farmers jammed, buses stuck

किसानों ने लगाया जाम, बसें फंसीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers jammed, buses stuck
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। कृषि बिल के विरोध में किसानों ने रामपुर के पास भोट में हाईवे पर शनिवार को जाम लगा दिया। इस पर रोडवेज प्रबंधन ने जाम में फंसीं बसों को वाया केमरी होकर बुलाया। इसके बाद किसानों ने केमरी में भी जाम लगा दिया। इसके बाद रोडवेज बसें वाया बाजपुर-दोराहा होते हुए हल्द्वानी पहुंचीं। जाम के कारण यात्रियों को दो-दो घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि शनिवार को दोपहर 12 बजे किसानों ने रामपुर भोट में जाम लगा दिया। जाम के कारण दिल्ली, मेरठ, मुरादाबाद, चंडीगढ़ से आने वाली और हल्द्वानी से दिल्ली समेत अन्य रूटों पर चलने वाली बसें जाम में फंस गईं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि जाम के कारण रोडवेज को 40 बसें दूसरे रूट से बुलानी पड़ी। इसके चलते करीब पांच हजार रुपये का तेल अतिरिक्त खर्च हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed