फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Farewell and welcome will be a blast, Nainital is ready

Nainital News: विदाई और स्वागत का होगा धमाल, तैयार हो गया नैनीताल

Sun, 31 Dec 2023 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 31 Dec 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Farewell and welcome will be a blast, Nainital is ready
नैनीताल/भीमताल। वर्षांत (थर्टी फर्स्ट) और नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए नैनीताल में पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। रविवार की रात जश्न मनाने के लिए जहां सैलानी तैयार हैं वहीं प्रशासन और पर्यटन कारोबारियों ने भी खास इंतजाम किए हैं। नैनीताल के समीपवर्ती पंगोट, भवाली, मुक्तेश्वर और रामगढ़ में भी सैलानियों की चहलकदमी शुरू हो गई है। होटल, रिजॉर्ट और होम स्टे में कुमाऊंनी व्यंजन के साथ ही लाइव सिंगिंग, गेम्स, कपल डांस आदि के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार तक कुमाऊं मंडल के गैस्ट हाउस (टीआरएच) 90 प्रतिशत फुल हो चुके हैं। यहां पर्यटकों को पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे। कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि पर्यटकों को ठंड से बचाने के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, भवाली, कैंची, मुक्तेश्वर और रामगढ़ के पर्यटन स्थल भी तैयार हैं। नौकुचियाताल में जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया की ओर से झील किनारे बिजली की मलाएं लगाकर झील को संजाया गया है। पर्यटन कारोबारी नितेश बिष्ट, रमन बिष्ट, शशांक अग्रवाल, नवल कुमार, अनवर उल्ला ने बताया कि कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




छह फायर टेंडर समेत 20 दमकल कर्मी तैनात रहेंगे

नैनीताल। अग्निकांड और अन्य सुरक्षा के मद्देनजर दमकल विभाग ने भी कमर कस ली है। विभाग की ओर से नैनीताल, भवाली व भीमताल में छह फायर टेंडर व 20 दमकल कर्मियों की जिम्मेदारी तय की जा चुकी है। अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि होटल और रिजॉर्ट संचालकों को भी अग्निशमन यंत्र को दुरुस्थ रखने के निर्देश दिए हैं। संवाद



व्यापारियों ने व्यवस्थाओं में उठाए सवाल

नैनीताल। नयना देवी व्यापार मंडल ने प्रशासन और पुलिस की ओर से किए गए इंतजाम पर सवाल उठाते हुए पंत पार्क में नारेबाजी की। काला फीता बांधकर विरोध भी जताया। उन्होंने कहा कि 70 फीसदी पार्किंग फुल होने पर पर्यटक वाहनों को रोकना उचित नहीं है। उन्होंने पुलिस के प्रस्तावित रूट प्लान का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों में तरुण कांडपाल, शिव शंकर मजूमदार, अमरप्रीत सिंह, गिरीश कांडपाल, पवन टंडन, देव कंसल, मनोज जोशी, अमित गुप्ता, विकास जयसवाल, जीत सिंह आनंद, विजय वर्मा, विश्वदीप टंडन आदि मौजूद रहे। उधर, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव राजीव अग्रवाल और प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन को व्यापारियों से जुड़े मामलों में व्यापारियों को विश्वास में लेना चाहिए। संवाद





होटल कारोबारी बोले
- उम्मीद है कि रविवार से भीड़ और बढ़ेगी। भवाली के विभिन्न होटल, गेस्ट हाउस के थर्टी फर्स्ट पर कई आयोजन रखे हैं- राजेंद्र कपिल, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोंरेंट एसोसिएशन भवाली।



- मुक्तेश्वर में होटल, होम स्टे में 80 से 90 फीसदी बुकिंग है। भीड़ को देखते हुए रात में भी रेस्टोरेंट खोले जाएंगे - प्रदीप दर्मवाल, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन मुक्तेश्वर।



- करीब 70 फीसदी कमरे पैक हुए हैं। दिल्ली आदि के ट्रैवल एजेंट नैनीताल होने की बात कह रहे हैं, इससे सैलानी भ्रमित हो रहे हैं। त्रिभुवन फर्त्याल, अध्यक्ष, पंगोट कैंप एंड होटल एसोसिएशन।





होटल-रेस्टोरेंट में संगीत के साथ लगेगा पहाड़ी जायके का तड़का

हल्द्वानी। होटल और रेस्तरां कारोबारियों ने नए साल के आगमन की खास तैयारी की है। पारिवारिक पैकेज के साथ कई होटलों में टीवी और फिल्म, कला जगत के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। रेस्टोरेंट संचालकों संगीत और पहाड़ी व्यंजनों का भी खासा इंतजाम किया गया है।

हल्द्वानी में करीब 200 से अधिक होटल और रेस्टोरेंट हैं। हल्द्वानी होटल एंड रेस्टोरेंट अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने बताया कि छड़ायल के पास स्थित होटल में 31 दिसंबर को दिल्ली से बड़ी आर्केस्ट्रा की टीम कार्यक्रम प्रस्तुत करने आ रही है। नैनीताल रोड में होटल में गायिका भारती गुप्ता नाइट का आयोजन किया गया है। शहर के कई रेस्टोरेंटों में भी आर्केस्ट्रा की टीमें बुलाई गई हैं। भुजियाघाट में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के बीच कुमाऊंनी व्यंजनों का इंतजाम रखा गया है। कई जगह कपल पैकेज की भी व्यवस्था है।








जश्न खूब मनाएं मगर ध्यान रहे, अशांत न हों पहाड़ की वादियां

हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन को उठाने होंगे कई कदम





हल्द्वानी। हर साल 31 दिसंबर और एक जनवरी को हजारों सैलानी पहाड़ के पिकनिक स्पाट पर पहुंचकर पुराने साल को विदा करते हुए नए साल का स्वागत करते हैं। कई जगह जमकर हुड़दंग भी होता है और शांत रहने वाली पहाड़ की वादियां कभी-कभी अशांत हो उठती हैं। ऐसे में यदि कुछ जरूरी कदम उठाए जाएं तो पहाड़ के पिकनिक स्पाटों को अशांत होने से बचाया जा सकता है।



वाहनों की चेकिंग जरूरी

हल्द्वानी। काठगोदाम से भीमताल अथवा नैनीताल की ओर जाने वाले वाहनों की चेकिंग जरूरी है। कई बार सैलानी अपने साथ शराब व अन्य मादक पदार्थ लेकर आते हैं। कई बार तो कुछ लोगों के पास से अवैध असलेह भी बरामद होते हैं।



रात्रि गश्त हो तो कम हो हुड़दंग
हल्द्वानी। रात्रि गश्त उन मार्गों में होनी चाहिए जहां पूर्व के वर्षों में हुड़दंग अथवा आपराधिक घटनाएं हुई हों। जैसे रानीबाग-भीमताल रोड में चंदावेदी व सलड़ी के आसपास व बोहराकून से सूर्यागांव की ओर जाने वाली सड़क, काठगोदाम-नैनीताल रोड पर ज्योलीकोट, आमपड़ाव, भुजियाघाट और नैनीताल कालाढूंगी रोड पर घटगड़ आदि स्थान। काठगोदाम से नैनीताल तक 35 किलोमीटर की दूरी में सिर्फ ज्योलीकोट में ही पुलिस की चौकी है जबकि रानीबाग से भीमताल तक 17 किलोमीटर की दूरी में सलड़ी में ही चेक पोस्ट है। यहां भी रात में सन्नाटा पसरा रहता है।



सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सख्ती से हो पालन

हल्द्वानी। सुप्रीम कोर्ट ने रात 10 बजे के बाद ऊंची आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाने पर रोक लगाई हुई है लेकिन आमतौर पर देखा जाता है कि ऐसे मौके पर होटल और रिजॉर्ट आदि में देर रात तक डीजे बजते रहते हैं। यदि देर रात तक पार्टियां चलेंगी तो इससे भी शांति में खलल पड़ने की संभावना बनी रहती है।



वाहन चालकों के डीएल हों चेक हों

हल्द्वानी। मैदान से पहाड़ की ओर जाने वाले वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच जरूरी है। पहाड़ की ओर गाड़ियां ले जाने वाले वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच हो। यदि कोई नशे में मिले तो उसे पहाड़ की ओर न चढ़ने दिया जाए।



होटल, ढाबों और रिजॉर्ट में चेकिंग जरूरी

हल्द्वानी। रानीबाग से नैनीताल, काठगोदाम से भीमताल, नैनीताल स्थित बारापत्थर से पंगोट की ओर और नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर पिछले वर्षों के दौरान मुख्य सड़कों के किनारे कई होटल और ढाबे खुल चुके हैं। इन मार्गों से आने जाने वाले इन होटल और ढाबों पर बैठकर शराब पीते हैं और हुड़दंग करते हैं। लिहाजा इन होटल, ढाबों और रिजॉर्ट की भी चेकिंग की जानी चाहिए।



बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई

हल्द्वानी। हल्द्वानी से लेकर नैनीताल तक पिछले वर्षों के दौरान टैक्सी बाइक का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। बाहर से आने वाले युवक-युवतियां अथवा कपल्स अब टैक्सी बुक कराने के बजाए टैक्सी बाइक को किराये पर लेना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में कई बार युवक-युवतियां बेतरतीब तरीके से टैक्सी बाइकों को सड़कों पर दौड़ाते हैं और स्टंट दिखाते हैं।



सादी वर्दी में रहे पुलिस

हल्द्वानी। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि जगह-जगह सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मियों को तैनात रखे जो असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों पर नजर रख सकें। इससे असमाजिक तत्वों की आसानी से पहचान की जा सकती है।



केस 01

शुक्रवार की रात नैनीताल कालाढूंगी रोड में घटगड़ नामक स्थान पर हरियाणा से पहुंचे सैलानियों ने किसी बात को लेकर रेस्टोरेंट में फायरिंग की। जिसमें रेस्टोरेंट स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए हल्द्वानी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



केस 02

इसी साल सितंबर के महीने में नैनीताल हल्द्वानी रोड स्थित डोलमार क्षेत्र के एक होटल में छापे के दौरान पुलिस ने होटल में चल रहे कैसीनो का खुलासा किया था। वहां दिल्ली, सहारनपुर, हरिद्वार, फरीदाबाद, हरियाणा और यूपी के लोग जुआ खेलते और बार बालाएं उन्हें शराब परोसते मिली थी। मौके से पुलिस ने 33 लोगों को गिरफ्तार किया था।




केस-3

इसी साल क्रिसमस की रात नैनीताल हल्द्वानी रोड में भुजियाघाट के समीप एक रिजॉर्ट में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। यही नहीं इस दौरान रिजॉर्ट के बाहर फायरिंग भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed