{"_id":"61c622a05bc651219c0dac3b","slug":"fans-are-disappointed-with-sushmita-and-rohman-s-breakup-nainital-news-hld448744228","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुष्मिता और रोहमन के ब्रेकअप से प्रशंसकों में निराशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुष्मिता और रोहमन के ब्रेकअप से प्रशंसकों में निराशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। बालीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के अपने ब्वाय फ्रेंड नैनीताल निवासी रोहमन शाल के साथ ब्रेकअप की खबर से नैनीताल में सुष्मिता और रोहमन के प्रशंसक खासे निराश हैं। हालांकि मामले में रोहमन के परिजनों ने यह कहते हुए कोई टिप्पणी नहीं की कि यह उन दोनों का निजी मामला है।
बता दें कि नैनीताल के कपूरलाज तल्लीताल निवासी रोहमन की प्रारंभिक शिक्षा नैनीताल के सनवाल स्कूल से हुई। अम्तुल्स कॉलेज से इंटरमीडिएट करने के बाद उन्होंने देहरादून यूटीआई से इंजीनियरिंग की। इंजीनियरिंग के दौरान ही मुंबई निवासी एक व्यक्ति ने उन्हें माडलिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया। गोरे चिट्टे और बेहद आकर्षक रोहमन इस बात से प्रभावित होकर 2014 में मुंबई चले गए। 2015 में उन्होंनेे मुंबई में अपना पहला फोटो शूट कर माडलिंग की दुनिया में कदम रखा तो फिर पीछे नहीं देखा और लगातार आगे बढ़कर नाम कमाते रहे।
इसी दौरान रोहमन पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन से मिले और दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद आए दिन रोहमन और सुष्मिता के फोटो मीडिया में नजर आते रहे। हालांकि सुष्मिता रोहमन से 15 वर्ष बड़ी हैं लेकिन कुछ समय पूर्व यह चर्चा भी तेज थी कि रोहमन और सुष्मिता शादी करने वाले हैं। नैनीताल में रह रहे उनके पिता रियाज शाल और मां की भी उनके रिश्ते को स्वीकृति थी। राज्य के लोग भी यह मान रहे थे कि कभी ब्रह्मांड की सुंदरी रहीं सुष्मिता उत्तराखंड की बहू बनने वाली हैं लेकिन बृहस्पतिवार को सुष्मिता और रोहमन के बीच ब्रेकअप की खबरें वायरल होने और सुष्मिता के सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इसकी पुष्टि करने से लोगों का दिल टूट गया।
विज्ञापन
इस ब्रेकअप पर जब रोहमन के पिता और नैनीताल में कश्मीरी शाल का कारोबार करने वाले रियाज शाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें भी सोशल मीडिया के माध्यम से ही ब्रेकअप की जानकारी हुई है। रिजाय ने कहा कि यह उन दोनों के बीच का मामला है। इसमें वह क्या कह सकते हैं। रियाज शाल सुष्मिता की उस बात से प्रसन्न जरूर हैं जिसमें सुष्मिता ने कहा है कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच प्यार बना रहेगा। बकौल रियाज पूर्व के वर्षों में उनकी कई बार सुष्मिता से फोन पर बातचीत भी हुई है।
- इनसेट
बहन की शादी में नैनीताल आए थे रोहमन
नैनीताल। माडलिंग की दुनिया में नाम कमा रहे नैनीताल निवासी रोहमन शाल के पिता रियाज बताते हैं कि रोहमन से उनके और उनके परिजनों की फोन पर नियमित रूप से बात होती रहती है। उन्होंने बताया कि इससे पहले रोहमन चार जनवरी 2020 को बहन की शादी में नैनीताल आए थे और कुछ दिन परिजनों के साथ नैनीताल में ही रहे थे।
कोट
- फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता और नैनीताल निवासी रोहमन की शादी की भी चर्चाएं थीं, तब उम्मीद थी कि सुष्मिता उत्तराखंड की बहू बनेंगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दोनों के बीच ब्रेकअप का अफसोस है। - जहूर आलम, प्रसिद्ध रंगकर्मी नैनीताल
लंबे समय से साथ रहे सुष्मिता और रोहमन के बीच ब्रेकअप की खबरें चौंकाने वाली रही हैं। दोनों के बीच रिश्ता टूट रहा है तो प्रशंसकों को दुख होना लाजमी है। - मदन मेहरा संस्थापक और रंगकर्मी नाट्य संस्था प्रयोगांक नैनीताल
सुष्मिता सेन और रोहमन के रिश्ते को लेकर नैनीताल के लोग खासे उत्साहित रहे हैं, लेकिन अब ब्रेकअप की खबरों ने उनके सभी प्रशंसकों को निराश कियाहै। - राजेश वर्मा, युवा व्यवसायी नैनीताल
पिछले कई साल से दोनों अपने मधुर संबंधों के चलते हमेशा ही चर्चा और आकर्षण में रहे लेकिन एकाएक ब्रेकअप की खबर आई तो यकीन नहीं हुआ। इस खबर से दोनों के प्रशंसक निराश हैं। - संगीता बुडलाकोटी, पूर्व मिसेज यूनिवर्स