फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fancy numbers will be retained even if the vehicle will sell

वाहन बेचेंगे तो भी फैंसी नंबर रहेगा अपने पास

Mon, 29 Feb 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 29 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

0001 और 0786 जैसे फैंसी नंबर एक लाख रुपये के बिकते हैं। बावजूद इसके काफी मारामारी रहती है। परिवहन विभाग में न्यूनतम फैंसी नंबर 20 हजार रुपये का है। पर जब वाहन स्वामी अपना वाहन बेचता है, तो उसका फैंसी नंबर भी वाहन के साथ ही चला जाता है। ऐसे में परिवहन विभाग नंबर पोर्टिबिलिटी की योजना पर काम कर रहा है। इसमें वाहन बेचने के बाद भी फैंसी नंबर आपके पास ही रहेगा।
परिवहन विभाग में करीब 300 नंबर है, जिनकी कीमत बीस हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये है। इन फैंसी नंबर के लिए भी मारामारी जैसी स्थिति रहती है। उप परिवहन आयुक्त व आरटीओ एसके सिंह का कहना है कि यदि किसी के वाहन में फैंसी नंबर है, वह चाहता है कि यही नंबर उसके दूसरे वाहन के लिए दे दिया जाए तो यह सुविधा देने के बारे में परिवहन विभाग गंभीरता से विचार कर रहा है। अभी यह प्रारंभिक विचार के तौर पर है। इसके लिए शुल्क, नियम तय किए जाएंगे। यह सुविधा केवल फैंसी नंबरों के लिए ही होगी।

विज्ञापन


नंबरों का बोली का भी प्रस्ताव
हल्द्वानी। फैंसी नंबर के लिए पहले शुल्क जमा करने वाले का मौका मिलता है। इसके लिए भी दबाव बनाया जाता है। इसी स्थिति को देखते हुए विभाग ने पंजाब आदि जगहों की तर्ज पर बोली लगाने की योजना बनाई है। इसमें जो ज्यादा राशि देगा, उसको नंबर मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed