फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Falloup of Death in Nainital

परिजन बोले आत्महत्या नहीं कर सकता सौरभ, उसकी हत्या की गई है

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Falloup of Death in Nainital
नैनीताल। राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी दिवंगत सौरभ पांडे के परिजनों का कहना है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि नैनीताल में उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि वह मामले की जांच की मांग को लेकर मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के यहां गोपाला सदन क्षेत्र में खुफिया विभाग के एक अधिकारी के घर के बाहर एक युवक का शव पड़ा होने से क्षेत्र में खलबली मच गई थी। युवक की शिनाख्त राजस्थान निवासी सौरभ पांडे (32) के रूप में हुई थी। पुलिस को शव के समीप 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और मोबाइल मिला था। प्रारंभिक जांच के बाद एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया था कि सौरभ का यहां रहने वाली एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह महिला से एकतरफा प्यार करता था। संबंधित महिला से पूछताछ के बाद एसएसपी ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था। हालांकि पुलिस ने शव मिलने के बाद से ही अलग-अलग एंगल से मामले की जांच भी शुरू कर दी थी और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई थी। शनिवार की सुबह मृतक सौरभ के बड़े भाई कौत्स पांडे परिजनों और अधिवक्ता के साथ नैनीताल पहुंचे। अस्पताल, कोतवाली और मोर्चरी पहुंचने के बाद कौत्स पांडे ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से बीते चार साल से सौरभ नैनीताल निवासी महिला से बातचीत करता रहता था। इसकी जानकारी सौरभ के दोस्तों और परिजनों को भी थी। इसे लेकर परिवार में कई बार क्लेश भी हुआ था और परिजनों ने उसे समझाने का भी प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि सौरभ आत्महत्या नहीं कर सकता है, उसकी हत्या की गई है। कौत्स पांडे का कहना था कि इस मामले में वह जल्द ही मुकदमा दर्ज कराएंगे। इधर मामले की जांच कर रहे एसआई हरीश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को सौरभ का शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

घर से भोपाल जाने की बात कहकर निकला था सौरभ, पहुंच गया नैनीताल
नैनीताल। दिवंगत सौरभ के परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले सौरभ दो ब्रीफकेस और लैपटॉप लेकर घर से भोपाल जाने की बात कहकर निकला था और पांच मार्च को उसे कनाडा के लिए रवाना होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल पहुंचे सौरभ के बड़े भाई कौत्स पांडे ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोला गोरखनाथ लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। सौरभ भोपाल से जेनेटिक एंड ब्रीडिंग विषय पर पीएचडी कर रहा था। सौरभ का चयन कनाडा की एक निजी कंपनी में हुआ था और पांच मार्च को उसे कनाडा के लिए रवाना होना था। उन्होंने बताया कि सौरभ घर से भोपाल में पीएचडी संबंधित काम पूरा करने की बात कहकर निकला था, तब उसके पास दो ब्रीफकेस और लैपटॉप भी था। उसके नैनीताल आने की जानकारी परिवार में किसी को नहीं थी। वह नैनीताल कब और कैसे पहुंचा इस बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं है। यही नहीं उसके पास से दो ब्रीफकेस और लैपटॉप कहां हैं यह भी किसी को पता नहीं है। पुलिस का कहना है कि उन्हें ब्रीफकेस और लैपटॉप के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed