फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fake doctor coil flown unconscious geezer

फर्जी डाक्टर ने वृद्धा को बेहोश कर कुंडल उड़ाए

Tue, 12 May 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Tue, 12 May 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
Fake doctor coil flown unconscious geezer

संयुक्त चिकित्सालय में दवाई के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर फर्जी डाक्टर ने वृद्धा को बेहोश कर दिया। उसने साथ आई महिला को दवाई लेने भेज दिया और महिला के कुंडर, मोबाइल और पर्स लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


सोमवार को 10:30 बजे ग्राम जस्सागांजा निवासी चंद्रकला अपने पुत्र और समधन के साथ सरकारी अस्पताल में अपनी आंखें चेक कराने आई थी। महिला का पुत्र दिनेश कुवाला मां और सास को अस्पताल छोड़कर अपने परिचित से मिलने चला गया। तभी एक ठग चंद्रकला के पास आया और कारण पूछने पर तो उसने खुद को अस्पताल का डाक्टर बताकर आंखें चेक करने से पहले दवाई खाने की बात कही, उसके बाद आंखों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


तभी उसने चंद्रकला को एक पुड़िया में पाउडरनुमा नशीला पदार्थ खिला दिया और कान के कुंडल, गले से सोने की माला उतर अपने पर्स में रखने को कहा। महिला ने कुंडल तो उतार दिए और बोली माला अंदर ही उतारूंगी। ठग ने चंद्रकला के साथ आई समधन तुलसी को एक दवा की गोली दे कहा कि इसमें की दो गोली बाहर मेडिकल स्टोर से ले आओ। उसके जाते ही चंद्रकला अपना होश खो बैठी और ठग उसका पर्स ले चलता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे बाद महिला का बेटा अस्पताल पहुंचा। उसने अपनी मां का फोन मिलाया तो फोन स्विच ऑफ था। उसने ढूंढखोज की तो मां बैंच पर बेसुध पड़ी थी, सास भी परेशान थी। उसने तत्काल डाक्टर को दिखाया तो डाक्टरों ने नशीले पदार्थ के सेवन करने की बात कही। तब उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ। इससे अस्पताल में खलबली मच गई। ठग को ढूंढा गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


कुछ देर के लिए रुका सीसीटीवी
रामनगर। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में सुरक्षा की दृष्टि से 23 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ठग की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो कुछ देर के लिए कैमरे की रिकार्डिंग रुकी दिखाई दी। महिला की समधन को फुटेज दिखाई गई, लेकिन ठग का पता नहीं चला। डा. प्रशांत कौशिक ने बताया मंगलवार को महिला के  स्वस्थ्य होने पर फुटेज दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed