फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fagotsav will begin from February 23.

Nainital News: 23 फरवरी से होगा फागोत्सव का आगाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Fagotsav will begin from February 23.
नैनीताल। धार्मिक संस्था राम सेवक सभा की सोमवार को आयोजित बैठक में फागोत्सव के आयोजन पर चर्चा की गई। इसमें शहर के प्रमुख महिला दलों, महिला होल्यारों एवं महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुझाव दिए। अशोक साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में महासचिव जगदीश बवाड़ी ने कहा कि इस वर्ष 23 और 24 फरवरी को दो दिवसीय महिला होली दलों का कार्यक्रम होगा। इसमें नैनीताल समेत अन्य जिलों से आने वाले महिला होली दलों की प्रस्तुति होगी। उद्घाटन 23 फरवरी की सुबह 11 बजे से होगा। इसमें होली जुलूस एवं महिला स्वांग प्रतियोगिता होगी। होली जुलूस तल्लीताल धर्मशाला से शुरू होकर राम सेवक सभा भवन पहुंचेगा। महिला दल के प्रतिनिधियों ने आयोजन की सफलता के लिए सुझाव दिए। संचालन मोहित लाल साह ने किया। यहां संरक्षक घनश्याम लाल साह, उपाध्यक्ष अशोक साह, प्रबंधक विमल चौधरी, राजेंद्र लाल साह, मुकेश जोशी, हरीश राणा, आलोक चौधरी, आनंद बिष्ट, जीवंती भट्ट आदि रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed