फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Facilities should be given on the lines of army

सेना के तर्ज पर दी जाएं सुविधाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 03:27 AM IST
विज्ञापन
Facilities should be given on the lines of army
हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन की बैठक में अर्धसैनिक बलों के सभी पूर्व सैनिकों और कार्यरत सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने सरकार से अर्धसैनिक बलों को सेना के तर्ज पर सुविधाएं देने, अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन

रविवार को नगर निगम सभागार में हुई बैठक में संरक्षक सीएस मर्तोलिया ने कहा कि सभी मांगों को लेकर 14 दिसंबर को पूरे देश के पूर्व अर्द्धसैनिक दिल्ली के राजघाट में जुटेंगे। उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में अर्धसैनिक इस कांफ्रेंस में भाग लेंगे। कांफ्रेंस में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही लंबित मांगों के लिए संघर्ष का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष डीएस बोहरा ने कहा कि संगठन की ओर से पूर्व में भी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया है। अर्धसैनिक बलों को सेना की भांति सुविधाएं देने की मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जवानों की अनदेखी की जा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में सेवानिवृत्त सैनिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए हल्द्वानी और कोटद्वार में केंद्र सरकार की ओर से स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग भी उठाई गई। इस दौरान पूर्व डिप्टी कमांडेंट मनोहर सिंह नेगी, हीरा सिंह दर्याल, एबी लोहनी, पान सिंह बिष्ट, लीलाधर सती, दिनेश चंद्र पंत, लक्ष्मण सिंह, चंदन सिंह, विशनदत्त बेलवाल, नंदन सिंह बोरा, शेखरचंद्र पांडे, नरेंद्र सिंह जीना, कुंवर सिंह खाती, गोविंद राम, आनंद प्रकाश पांथरी, महेश चंद्र बिष्ट, सुरेश चंद्र, भास्करानंद, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed