फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eye operations will start soon in the hospital

अस्पताल में जल्द शुरू होंगे आंखों के ऑपरेशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Eye operations will start soon in the hospital
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के सरकारी अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक में सभी विभागों में दो डॉक्टरों की तैनाती करने पर चर्चा की गई। साथ ही अस्पताल में आंखों से संबंधित ऑपरेशन शुरू करने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक में सेवा प्रदाता प्रतिनिधि ने बताया कि जून में 8706 मरीजों की ओपीडी रही। 112 माइनर सर्जरी और 43 मेजर सर्जरी हुईं। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रसूति विभाग, बाल रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, सर्जन और फिजिशियन विभाग में मात्र एक-एक डॉक्टर है, जबकि इससे संबंधित मरीजों की संख्या काफी है। ऐसे में अस्पताल में इन विभागों में एक की जगह दो-दो डॉक्टरों की तैनाती का सुझाव समिति के माध्यम से दिया गया। कहा कि डॉक्टरों से कम से कम 11 माह का अनुबंध अवश्य किया जाए। मॉनिटरिंग एजेंसी अपनी रिपोर्ट समिति के साथ समय-समय पर साझा करे। बैठक में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, चेयरमैन नगर पालिका मोहम्मद हाजी अकरम, सेवा प्रदाता प्रतिनिधि देवेंद्र चिलवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed