{"_id":"5944204d4f1c1bcf478b475b","slug":"explore-sanatorium-s-possibilities-to-create-multi-specialty","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिटोरियम को मल्टी स्पेश्लिटी बनाने की संभावनाएं तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिटोरियम को मल्टी स्पेश्लिटी बनाने की संभावनाएं तलाशी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइकोर्ट के आदेश के बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को यहां स्थित सैनिटोरियम का निरीक्षण किया। टीम वहां मौजूद आधारभूत सुविधाओं और अस्पताल के मौजूदा संसाधनों के बारे में बताया। उक्त टीम शीघ्र ही जांच रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
पिछले दिनों हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिए थे वह भवाली स्थित सैनिटोरियम को मल्टी स्पेश्लिटी हॉस्पिटल के रूप में तैयार करे। उक्त निर्देश के बाद शासन स्तर पर विभागीय अधिकारियों को मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विभिन्न विभागों के अधिकारी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों, इंजीनियरों की टीम ने शुक्रवार को सैनिटोरियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद चिकित्सकों से अस्पताल की मौजूदा स्थिति, आधारभूत सुविधाओं, जमीन संबंधी जानकारी लेकर अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनको मिलने वाले इलाज की सुविधा, इलाज के लिए जरूरी संसाधनों की जानकारी ली।
विज्ञापन
टीम ने सैनिटोरियम के मुख्य भवन समेत अस्पताल के विभिन्न वार्डों, अस्पताल में वर्षों पहले बने खंडहरनुमा भवनों का भी निरीक्षण किया। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही निरीक्षण आख्या शासन को भेज दी जाएगी।
उक्त टीम में निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण डॉ. मीना पुनेरा भट्ट, सहायक अभियंता बीएन पांडे, स्वास्थ्य निदेशालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एनसी कांडपाल, हाइकोर्ट स्थित स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी हेम पांडे, एएस विजेता, सैनिटोरियम के प्रमुख अधीक्षक डॉ. विनोद ढौंडियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नवीन चंद्र जोशी, डॉ. शशिबाला, डॉ. टीएस रौतेला आदि थे।