{"_id":"5915fbc34f1c1b647f8512fc","slug":"explaining-the-process-of-online-admission-to-the-principals","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्यों को समझाई ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्यों को समझाई ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चशिक्षा निदेशालय में शुक्रवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से डिजीटल इंडिया कार्यक्रम आयोजित कर कुमाऊं भर के महाविद्यालयों के प्राचार्यों को आनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कहा गया कि महाविद्यालयों में हर हाल में आनलाइन प्रक्रिया से ही एडमिशन होंगे।
विज्ञापन
कुविवि के कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने कहा कि छात्र कहीं से भी प्रवेश प्राप्त कर सकें, इसके लिए आनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया जरूरी है। उन्होंने बताया ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया मध्य जून से शुरू होक र 10 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पर्वतीय एवं दूरस्थ कालेजों में जहां दिक्कत आएगी विवि अपनी टीम भेजकर सहायता करेगा। इसके लिए एप की व्यवस्था भी होगी। उच्चशिक्षा निदेशक डा. बीसी मेलकानी ने कहा कि सभी महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया में एकरूपता होने से डाटा मैनेजमेंट में सुविधा होगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कुमाऊं भर से आए 45 कालेजों के प्राचार्यों एवं प्रतिनिधियों को प्रो. एसपीएस बिष्ट, डा. जितेंद्र राणा ने पॉवर प्वाइंट से ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया को समझाया। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. डीसी पांडे, उच्चशिक्षा के उपनिदेशक डा. पीके पाठक, डा. एलबी अग्निहोत्री, डा. ललित प्रभा शर्मा, सहायक निदेशक डा. अनुराग अग्रवाल आदि थे।