फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Excise department caught two people with illegal liquor

Nainital News: आबकारी विभाग ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Excise department caught two people with illegal liquor
हल्द्वानी/लालकुआं। आबकारी विभाग ने बिंदुखत्ता में छापा मारकर एक घर से अंग्रेजी शराब के 390 पव्वे बरामद किए हैं। लोकसभा चुनाव के कारण देसी-अंग्रेजी शराब की दुकानें तीन दिन बंद हैं। उधर तस्करों ने इस बंदी को देखते हुए पहले ही शराब खरीदकर रख ली। बृहस्पतिवार को आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट को सूचना मिली कि बिंदुखत्ता क्षेत्र में अवैध शराब बिक रही है। टीम ने सूचना पर नंदन सिंह के घर में छापा मारा। छापे के दौरान घर से अंग्रेजी शराब के 390 पव्वे बरामद हुए। टीम ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि बुधवार रात आंचल डेयरी की ओर एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा था। पुलिस ने आरोपी उदय सिंह बिष्ट निवासी कमलुवागांजा रोड शिवपुरम से देसी शराब के 120 पव्वे जब्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed