फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Excise department caught 50 boxes of illegal liquor

Nainital News: आबकारी विभाग ने 50 पेटी अवैध शराब पकड़ी

Thu, 21 Mar 2024 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 21 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Excise department caught 50 boxes of illegal liquor
मुक्तेश्वर(नैनीताल)। लोकसभा चुनाव और होली को देखते आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर धारी तहसील के कटना नियर सुन्नी बैंड मुक्तेश्वर में अवैध रूप से संचालित मदिरा गोदाम से 50 पेटी अवैध शराब बरामद की। टीम ने आरोपी राम सिंह निवासी कटना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने बरामद शराब की कीमत 3.60 लाख रुपये बताई है। टीम ने गोदाम से कुल 50 पेटी शराब बरामद की है। जिसमें 26 बोतल, 96 अध्धा, 432 पव्वा विदेशी मार्का मैकडावल रम, 50 बोतल, 48 अध्धा, 480 पव्वा विदेशी शराब मैकडावल व्हिस्की, छह बोतल, 15 अध्धा और 41 पव्वा विदेशी शराब रायल स्टैग व्हिस्की के साथ 724 पव्वा देशी शराब मार्का पिकनिक बरामद की है। थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में आबकारी निरीक्षक खजान शर्मा, आबकारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट, गणेश राणा, कैलाश जोशी, प्रदीप, संजय, आनंद सिंह, महेश लोहनी, गिरीश पांडे आदि शामिल रहे। इधर, भीमताल पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर आरोपी केशव दत्त पांडे से 250 पव्वे अंग्रेजी शराब अवैध रूप से बरामद की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed