फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Board: Exam Result Improvement Exam Ramnagar Board

Uttarakhand Board: 20 जून से ऑनलाइन भरे जाएंगे अंक सुधार परीक्षा के फॉर्म, छात्र पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

Fri, 02 Jun 2023 05:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल) Updated Fri, 02 Jun 2023 05:16 PM IST
सार

इस बार परीक्षाफल सुधार परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा में हाईस्कूल में दो विषय में फेल और इंटर में एक विषय में फेल होने वाले परीक्षार्थी फार्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Board:  Exam Result Improvement Exam Ramnagar Board
प्रतीकात्मक।

विस्तार

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद पहली बार परीक्षाफल सुधार परीक्षा आयोजित कर रहा है। परीक्षा के लिए 20 जून से पांच जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा जाएंगे।

विज्ञापन


बोर्ड सचिव नीता तिवारी ने बताया कि इस बार परीक्षाफल सुधार परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा में हाईस्कूल में दो विषय में फेल और इंटर में एक विषय में फेल होने वाले परीक्षार्थी फार्म भर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी आवेदन के साथ परीक्षा शुल्क नकद विद्यालय में जमा करेगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक या प्रधानाचार्य के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। कोई भी ऑफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


कुमाऊं विवि ने घोषित किए परीक्षाफल
कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अलग-अलग विषयों के परीक्षाफल घोषित किए हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को एमएससी भूगोल प्रथम और तृतीय सेमेस्टर, एमएससी आईटी प्रथम और तृतीय सेमेस्टर, एमएससी ड्राॅइंग पेंटिंग प्रथम सेमेस्टर और एमएससी अर्थशास्त्र प्रथम सेमेस्टर के परीक्षाफल घोषित कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिन परीक्षार्थियों का परीक्षा आवेदन फार्म और शुल्क विश्वविद्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है, उनका रिजल्ट रोका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed