फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Every patient should get better treatment and proper medicines: Commissioner

हर मरीज को बेहतर इलाज और समुचित दवाइयां मिलें : कमिश्नर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Every patient should get better treatment and proper medicines: Commissioner
नैनीताल के बी डी पांडे अस्पताल में आयुक्त दीपक रावत निरीक्षण करते हुए। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सोमवार को बीडी पांडे अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अस्पताल आने वाले मरीज को बेहतर इलाज और समुचित दवाएं उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस धामी ने आयुक्त को अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। आयुक्त रावत ने एक्स-रे विभाग, अल्ट्रासाउंड मशीन, जन औषधि केंद्र, ब्लड बैंक, पंजीकरण कक्ष, ओपीडी, दंत विभाग, ऑपरेशन कक्ष, ऑक्सीजन प्लांट, पुरुष एवं महिला शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मरीज को सभी दवाएं अस्पताल से ही मिलें, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। अस्पताल में उपलब्ध दवाओं का बोर्ड बनवाकर चिकित्सालय परिसर में लगवाने को कहा, जिससे लोगों को उपलब्ध दवाओं की जानकारी मिल सके। आयुक्त ने शौचालयों में मरीजों को हैंडवॉश और गर्म पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान मरीजों व तीमारदारों से हालचाल भी पूछा।
विज्ञापन

आयुक्त ने चिकित्सालय परिसर में किए जा रहे निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने कर्मचारियों के आवास बनाने, चिकित्सालय में किए जाए निर्माण कार्यों एवं कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तैयारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उप जिला अधिकारी प्रतीक जैन, डॉ. तारा आर्य, डॉ. अनिरुद्ध, डॉ. बीके पुनेरा आदि थे।
आयुक्त ने अपने फोन से डायल किया अस्पताल का नंबर
नैनीताल। आयुक्त रावत ने प्रमुख चिकित्सक को निर्देश दिए हैं कि अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं एवं एंबुलेंस 24x7 की तर्ज पर कार्य करें। उन्होंने स्वयं भी अपने मोबाइल से अस्पताल का फोन नंबर डायल कर दूरसंचार सेवा को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed