फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Event of UPWWA in Almora

पुलिस परिवार से जुड़ी महिलाओं के साथ सम्मेलन कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया प्रेरित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Event of UPWWA in Almora
अल्मोड़ा। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की पत्नी व उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (यूपीडब्ल्यूडब्ल्यूए) की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक ने अल्मोड़ा जिले के पुलिस कर्मचारियों की पत्नियों और अन्य महिलाओं के साथ सम्मेलन कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित सम्मेलन का डीजीपी की पत्नी डॉ. अलकनंदा अशोक, कुमाऊं परिक्षेत्र महानिरीक्षक अजय रौतेला की पत्नी रिमझिम, एसएसपी पंकज भट्ट की पत्नी हेमा बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर शुभारंभ किया। शिव वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। डॉ. अलकनंदा ने कहा कि हमें महिला होने पर गर्व है। आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं। उन्होंने कहा कि यूपीडब्ल्यूडब्ल्यूए का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण देना है। कहा कि महिलाएं परिवार की नींव हैं। वे पूरे समर्पण से अपने परिवार की देखभाल करतीं हैं लेकिन खुद के लिए वह समय नहीं निकाल पातीं। हर महिला के अंदर कोई न कोई रचनात्मकता छिपी होती है। यदि किसी महिला में सिलाई, कला, ऐपण, क्राफ्टिंग आदि कोई भी रचनात्मकता हो तो वे आगे आएं। खुद कमान संभालकर दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाएं। इस बीच, बालिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति से समा बांध दिया। अल्मोड़ा पुलिस परिवार की महिला कल्याण की अध्यक्ष हेमा बिष्ट ने अग्रिम योजनाओं में शामिल योग और पेंटिंग के बारे में बताया। संचालन कृष्णा लटवाल और ज्योति लटवाल ने किया। इस दौरान प्रियंका जोशी, मीना आगनी, श्वेता नेगी, गार्गी रानी, रेखा अटवाल, काजल, ममता पांडे, उषा लेखक, प्रेमा देेवी, रेखा मेहता, मीनाक्षी, चंपा विश्वकर्मा, अनीता बिष्ट आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed