फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Evening classes will start in MBPG

एमबीपीजी में शुरू होंगी सांध्यकालीन कक्षाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Evening classes will start in MBPG
हल्द्वानी। छात्रों का संघर्ष रंग लाया। अब एमबीपीजी कॉलेज में सांध्यकालीन कक्षाओं का भी संचालन हो सकेगा। प्रवेश से वंचित करीब 3800 विद्यार्थियों को जल्द प्रवेश मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि एमबीपीजी समेत प्रदेश में जहां भी छात्रों के प्रवेश नहीं हो पा रहे हैं, उन महाविद्यालयों में सांध्यकालीन कक्षाएं संचालित की जाएं। उच्चशिक्षा मंत्री ने अपर सचिव उच्चशिक्षा को सांध्यकालीन कक्षाओं के संचालन का शासनादेश जारी करने का निर्देश दिया। निदेशालय को शासन के पत्र का इंतजार है।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में करीब 3800 से अधिक छात्रों को प्रवेश नहीं मिल पाया है। सभी छात्रों को प्रवेश देने की मांग को लेकर एबीवीपी समेत तमाम छात्र संगठन लंबे समय से आंदोलित हैं। एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में धरना दे रहे हैं। मंगलवार को प्राचार्य प्रो. बीआर पंत ने महाविद्यालय में प्रवेश समिति और प्राध्यापकों के साथ हुई बैठक के बाद सांध्यकालीन कक्षाओं के संचालन की अनुमति दिए जाने का प्रस्ताव निदेशालय को भेजा। निदेशालय ने यह प्रस्ताव उच्चशिक्षा मंत्री और उच्चशिक्षा सचिव को भेजा। प्राचार्य प्रो. बीआर पंत ने बताया कि मंगलवार को प्रस्ताव का संज्ञान लेते हुए उच्चशिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में एमबीपीजी के अलावा प्रदेश में प्रवेश में आ रही दिक्कतों वाले महाविद्यालयों में सांध्यकालीन कक्षाओं का संचालन किए जाने का निर्णय लिया गया। प्राचार्य ने बताया कि इस संबंध में उनकी अपर सचिव से वार्ता भी हुई। अपर सचिव ने जल्द शासनादेश भेजने की बात कही है। महाविद्यालय को शासनादेश का इंतजार है।
विज्ञापन

कोट
शासन में एमबीपीजी समेत जिन महाविद्यालयों छात्रों को मानकों के कारण प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। उन सभी महाविद्यालयों में सांध्यकालीन कक्षाएं संचालित कराने का निर्णय शासन स्तर पर लिया गया है। शासन से पत्र जारी होना है और निदेशालय को शासन के पत्र का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. पीके पाठक, उच्चशिक्षा निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed