फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Even rain did not stop the forest fire

Nainital News: बारिश भी नहीं बुझा पाई जंगल की आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Even rain did not stop the forest fire
ताड़ीखेत में कनवाड़ी की पहाड़ी पर लगी आग। संवाद
नैनीताल/गरमपानी। नगर में बीती रात हुई बारिश के बाद भी क्षेत्र के जंगलों की आग नहीं बुझ पाई। देर रात करीब 12 बजे बारिश के दौरान भी देवीधुरा के जंगल में आग लगी हुई थी जो गांव के पास तक पहुंच गई थी। वहीं जलते पेड़ों की ज्वाला को बारिश भी शांत नहीं कर पाई।
विज्ञापन


नैनीताल के समीपवर्ती मनोरा रेंज के देवीधुरा गांव से लगे जंगल में सोमवार को आग लग गई थी। वन विभाग की टीम ने शाम तक किसी तरह आग पर काबू पाकर उसे गांव की ओर बढ़ने से रोक दिया था। देर रात बारिश होने पर वन विभाग ने राहत की सांस ली ही थी कि तेज हवा की वजह से से आग दोबारा सुलग गई। देखते ही देखते गांव के समीप जंगल में भीषण आग धधक गई। ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयासों से किसी तरह रात में ही गांव के समीप के क्षेत्रों में आग बुझाई। इधर जंगल में आग अभी भी धधक रही है जिसके चलते क्षेत्र में धुंआ फैल हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी मुुकुल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। पेड़ों में लगी आग को भी जल्द ही बुझा दिया जाएगा। उधर, अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के भुजान पोखरी मोटर मार्ग किनारे स्थित कनवाड़ी की पहाड़ी पर सोमवार दोपहर आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। छाती गांव के सरपंच राम सिंह बिष्ट ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे आग पर काबू पा लिया गया। इधर ओखलकांडा की ग्राम पंचायत बडौन में मंगलवार को डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी ने ग्रामीणों के साथ वनाग्नि रोकने को लेकर बैठक की। डीडीओ ने ग्रामीणों से जंगल में आग लगने की सूचना तत्काल वन विभाग और प्रशासन को देने को कहा।

ताड़ीखेत में कनवाड़ी की पहाड़ी पर लगी आग। संवाद

ताड़ीखेत में कनवाड़ी की पहाड़ी पर लगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed