फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   'Even if the train is missed, now we will return only after having full fun in the snow'

‘ट्रेन भले ही छूट जाए अब तो बर्फ में फुल मस्ती करके ही लौटेंगे’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
'Even if the train is missed, now we will return only after having full fun in the snow'
नैनीताल। मौज मस्ती के लिए नैनीताल पहुंचे सैलानियों को मंगलवार की रात सोते वक्त जरा भी उम्मीद नहीं रही होगी कि बुधवार तड़के जब उनकी आंखें खुलेंगी तो नैनीताल की चोटियां बर्फ से लकदक नजर आएंगी। उम्मीद के विपरीत यह सब देख सैलानियों को मानो यकीन ही नहीं हुआ। होटलों में ठहरे सैलानी हिमपात के नजारे से इस कदर रोमांचित हुए कि सुबह सात बजे से ही किलबरी रोड और हिमालय दर्शन पहुंचने लगे और देखते ही देखते वहां सैलानियों का जमावड़ा लग गया। कोई बर्फ पर अठखेलियां करता दिखा तो कोई एक दूसरे पर बर्फ के गोले फेंकते नजर आया। पर्यटकों का कहना था कि भले ट्रेन छूट जाए अब तो बर्फ में फुल मस्ती करके ही लौटेंगे।
विज्ञापन

दरअसल मंगलवार शाम से ही नैनीताल में मौसम का मिजाज बदलने लगा था। दिन भर आसमान बादलों से घिरा रहा और शाम को मौसम एकदम बदल गया। देररात पौने नौ बजे बूंदाबांदी शुरू हुई और करीब सवा नौ बजे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात होने लगा। रात दस बजे से देर रात तक किलबरी, हिमालय दर्शन और पंगूट आदि क्षेत्रों में रुक रुक कर हिमपात होता रहा।
विज्ञापन

नैनीताल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की खबर मंगलवार देर रात से ही सोशल मीडिया में वायरल होने लगी और सुबह होते ही होटलों में ठहरे सैलानियों तक भी बर्फबारी की सूचना पहुंच गई। फिर अधिकांश सैलानी किलबरी रोड में हिमालय दर्शन पहुंच गए। कड़ाके की ठंड के बावजूद सैलानियों ने बर्फ से लदी सड़क और पहाड़ियों में जमकर मस्ती की और एक दूसरे पर बर्फ के खूब गोले फेंके। सैलानियों ने सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

किलबरी मार्ग पर बर्फ में फिसले वाहन
नैनीताल। बर्फबारी के बाद किलबरी रोड यातायात के लिहाज से बेहद संवेदनशील हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सड़क पर गिरी बर्फ में गाड़ियों के टायर फिसलने लगते हैं। इसके बावजूद किलबरी रोड में बुधवार को टैक्सी और निजी वाहन बर्फ से पटी सड़कों पर दौड़ते रहे। ऐसे में कई वाहन बर्फ में फिसलते भी नजर आए गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति में किलबरी रोड में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाना चाहिए ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
मुंबई से आए हैं। नैनीताल आने से पहले मसूरी गए थे, वहां से नैनीताल पहुंचे। यहां पहुंचते ही बर्फ गिरते हुए देखने को मिल गई। जीवन में पहली बार बर्फबारी देखी है। पूरे दिन यहीं मौज मस्ती करेंगे चाहे ट्रेन छूट जाए लेकिन मौसम के पूरे मजे लेकर ही लौटेंगे। - जूली निवासी मुंबई
मंगलवार को घूमने के लिए नैनीताल आए थे। रात में ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की सूचना मिल गई। बुधवार सुबह बर्फ में मस्ती करने हिमालय दर्शन आ पहुंचे। अब तो नैनीताल में ही कश्मीर और लेह लद्दाख का लुत्फ उठा रहे हैं। - हिमांशु निवासी नई दिल्ली
मौज मस्ती के लिए नैनीताल आए थे लेकिन यहां तो बर्फबारी देखने को मिल गई। जीवन में पहली बार बर्फ देखी है। लिहाजा पूरी तरह से बर्फ में मस्ती कर रहे हैैं। नैनीताल का यह ट्रिप हमेशा याद रहेगा। - नेहा थापा निवासी बाजपुर, ऊधमसिंह नगर

पहली बार ऐसा हुआ है कि हमें दिसंबर में नैनीताल में हिमपात देखने को मिला है। बहुत अच्छा लग रहा है। पूरे परिवार के साथ यहां पंगूट में कमरा लिया है। बर्फ में मस्ती करें लेकिन कोविड प्रोटोकाल का भी पूरी तरह से पालन करना जरूरी है। -निशांत निवासी लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed