फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Even after Jam not done picking up garbage

जाम के बाद भी नहीं हटा कूड़ा

Fri, 05 Aug 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 05 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Even after Jam not done picking up garbage
कुडा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कूड़ा हटाने को लेकर दिए गए आश्वासन को मेयर 24 घंटे के भीतर ही भूल गए। शुक्रवार को महिला डिग्री कालेज के पास कूड़े का ढेर देख छात्राओं का पारा चढ़ गया। छात्राओं की चेतावनी के बाद निगम कर्मी पहुंचे और आनन-फानन में कूड़ा हटाया। 

विज्ञापन


राजकीय महिला डिग्री कालेज के बाहर कूड़े का ढेर लगता है। कूड़े से आती दुर्गंध के बीच छात्राओं को कालेज जाना पड़ता है। बृहस्पतिवार को छात्राओं ने छात्रा संघ अध्यक्ष मनीषा जोशी के नेतृत्व में कालेज के सामने नवाबी रोड पर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन


छात्राओं ने घोषणा कर दी थी कि मेयर जब तक मौके पर नहीं आएंगे जाम नहीं खुलेगा। मेयर और नगर आयुक्त मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कालेज के बाहर से कूड़ाघर हटाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को कालेज के बाहर फिर कूड़े का ढेर लगा हुआ था। छात्राओं ने निगम में फोन किया तो निगम कर्मी आनन-फानन में पहुंच गए और कूड़ा हटाया। छात्रा संघ अध्यक्ष मनीषा जोशी ने कहा कि अगर कूड़ा घर नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

कालेज के बाहर अगर कूड़ा पड़ा तो कूड़ा ले जाकर नगर निगम परिसर में डाल दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed