{"_id":"57b9f8494f1c1b7273d4f61c","slug":"ets-inquiry-counters-are-closed-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रहे टिकट- पूछताछ काउंटर, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रहे टिकट- पूछताछ काउंटर, परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
परिचालकों के प्रमोशन को लेकर बने नए नियम के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। आंदोलन के चलते ऑन लाइन टिकट बुकिंग, पूछताछ आदि काउंटर बंद रहे।
परिचालकों के प्रमोशन को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नियम बनाया गया है।
इसके तहत एक साल में 36,000 हजार किलोमीटर का सफर पूरा करने वाले परिचालकों को ही प्रमोशन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा, जबकि कई परिचालक आफिस ड्यूटी समेत कई काउंटरों पर तैनात हैं। इस आदेश के विरोध में रविवार को रोडवेज कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इसके चलते बस अड्डे पर ऑन लाइन टिकट बुकिंग, पूछताछ आदि काउंटर बंद रहे।
इसके चलते यात्रियों को टिकट आदि बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा डिपो में स्थित कैश काउंटर भी बंद रहे। बाद में रोडवेज प्रबंधन ने वार्ता की कोशिश शुरू की। आरएम संचालन कुशीराम ने संयुक्त मोर्च के प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिये बुलाया। आरएम संचालन ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि कर्मचारियों की मांगों से प्रबंधन को अवगत करा दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद कर्मियों ने कार्य बहिष्कार वापस ले लिया।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में कमल पपनै, रघुवीर चौधरी, संजय वर्मा, मुकेश वर्मा, आन सिंह जीना, कौशल जोशी, आनंद बिष्ट, नवनीत कपिल, राजेश कोहली, बाल मुकुंद तिवाड़ी, पीसी दुम्का आदि शामिल थे।