{"_id":"575c5b244f1c1baf029c6917","slug":"etc-the-second-batch-of-kailash","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदि कैलाश का दूसरा जत्था रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदि कैलाश का दूसरा जत्था रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
आदि कैलास यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हल्द्वानी। आदि कैलास यात्रियों का दूसरा जत्था शनिवार को जागेश्वर के लिए रवाना हुआ। जो देर दोपहर में जागेश्वर पहुंच गया। दूसरे यात्री दल में सात महिलाओं समेत 45 यात्री शामिल हैं। काठगोदाम स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में प्रबंधक रमेश चंद्र पांडेय और अन्य कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। दल के गाइड सुबोध पंत ने बताया कि दोपहर और रात का भोजन जागेश्वर में करने के बाद रविवार को दूसरा दल धारचूला के लिए रवाना होगा।
गरमपानी (नैनीताल)। आदि कैलाश यात्रियों का दूसरा दल शनिवार की सुबह खैरना स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में पहुंचा। यहां पहुंचने पर प्रबंधक संजय कुमार ने यात्रियों का स्वागत किया। प्रबंधक ने बताया कि तीर्थ यात्रियों में दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू, पुणे और नैनीताल के 42 यात्री शामिल हैं। टीआरसी में कुछ देर रुकने के बाद दल को प्रबंधक संजय कुमार ने रवाना किया। उन्होंने बताया कि शनिवार को तीर्थ यात्रियों का दल जागेश्वर में रात्रि विश्राम करेगा। दल में ललित तिवाड़ी, महेश तिवाड़ी, नत्थू सिंह, दीवानी राम, राजू आदि शामिल थे।