फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   equal student fund should be taken at all colleges

प्रदेश के महाविद्यालयों में एकसमान लिया जाएगा छात्र निधि शुल्क

Wed, 21 Jun 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Wed, 21 Jun 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में लिये जाने वाले छात्र शुल्क में एकरूपता लाने के लिए उच्चशिक्षा निदेशालय स्तर पर प्रयास शुरू हो गए हैं। मंगलवार को उच्चशिक्षा निदेशालय में प्राचार्यों की बैठक में इस पर मंथन हुआ। महाविद्यालयों में नये सत्र से कितना छात्र शुल्क  लिया जाएगा इसका निर्धारण बुधवार को होगा।
विज्ञापन


उच्चशिक्षा मंत्री डा. धनसिंह रावत ने महाविद्यालयों में छात्र शुल्क में एक रूपता लाने के संबंध में उच्चशिक्षा निदेशालय को निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मंगलवार को उच्चशिक्षा निदेशक डा. बीसी मेलकानी की अध्यक्षता में प्राचार्यों की बैठक हुई। बैठक में महाविद्यालयों में छात्र निधि के शुल्कों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
विज्ञापन


प्राचार्यों के सुझाव पर छात्र निधि शुल्कों का प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसे बुधवार को अंतिम रूप दिया जाएगा। यह व्यवस्था महाविद्यालयों में सत्र 2017-18 से लागू होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उच्चशिक्षा उपनिदेशक डा. केके पांडे, महिला कालेज के प्राचार्य डा. पीके पाठक, एमबी कालेज के प्राचार्य डा. जगदीश प्रसाद, काशीपुर के प्राचार्य डा. एसएस सिराड़ी, गोपेश्वर के प्राचार्य डा. पीएस मखलोगा, उत्तरकाशी के प्राचार्य डा. केएल मालगुड़ी, ऋषिकेश के डा. एनपी माहेश्वरी, नई टिहरी के प्राचार्य डा. अशोक कुमार, रानीखेत के चंद्रराम, निदेशालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डीएस बगड़वाल आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed