फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Environment Friendly Problem Hearing

पर्यावरण मित्र की समस्याओं को गंभीरता से लें : पवार

Wed, 07 Jun 2023 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 07 Jun 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Environment Friendly Problem Hearing
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष डॉ. अंजना पवार ने राज्य अतिथि गृह में अधिकारियों के स
नैनीताल। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष डॉ. अंजना पवार ने कहा कि पर्यावरण मित्र अंतिम पंक्ति पर खड़ा व्यक्ति है इसलिए अधिकारी उनकी समस्याओं को गंभीरता से लें। सभी निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक सफाईकर्मी का तीन माह में हेल्थ चेकअप हो और आईकार्ड में ब्लड ग्रुप अंकित हो।
विज्ञापन



मंगलवार को राज्य अतिथि गृह सभागार में उन्होंने सफाई कर्मचारियों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। समाज कल्याण अधिकारी को सफाईकर्मियों के हित के लिए जनकल्याणकारी कैंप लगाने को कहा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मृतक आश्रितों की नियुक्ति के लंबित मामलों का समाधान निकालें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, एसपी क्राइम जगदीश चंद्र, नगर निकायों के ईओ समेत अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इससे पहले उपाध्यक्ष पालिका सभागार भी पहुंची जहां उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद, सोनू सहदेव, ओम प्रकाश भैया आदि ने उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed