{"_id":"627039b61745844fe0468ed0","slug":"enthusiasm-among-12-to-14-year-olds-about-vaccination-haldwani-news-hld4613758146","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण को लेकर 12 से 14 साल के बच्चों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण को लेकर 12 से 14 साल के बच्चों में उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी/नैनीताल। मिनी स्टेडियम टीकाकरण केंद्र में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण अभियान को लेकर 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वैक्सीन लगवाने के लिए बच्चे अभिभावकों के संग टीकाकरण केंद्र पहुंच रहे हैं।
टीकाकरण के बाद बच्चों के चेहरे पर उत्साह देखने को मिल रहा है। कोरोना से जंग जीतने का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। वहीं अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर निश्चिंत दिखाई दे रहे हैं। मिनी स्टेडियम टीकाकरण केंद्र में सोमवार को कुल 144 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें 12 से 14 आयु वर्ग के 24 बच्चे भी शामिल थे।
कोट ...
कोरोना संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ने लगा है। ऐसे में सभी को कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों को मास्क लगाना चाहिए। - यश, दमुवाढूंगा
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना का डर दूर हुआ है। अपने आसपास के लोगों को भी वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करेंगे। वैक्सीन लगाकर ही कोरोना से बचा जा सकता है। - मनीष बुढ़लाकोटी, बद्रीपुरा
कोविड वैक्सीन लगवाने से इम्युनिटी डेवलप होती है और कोरोना महामारी का डर दूर होता है। सभी को टीकाकरण अभियान में भाग लेना चाहिए और कोविड गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। - अवनि, लालडांठ
कोविड टीकाकरण के बाद कोरोना से सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आसपास के लोगों को भी कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करेंगे। कोरोना से बचने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करें। - गर्वित रौतेला, काठगोदाम
कोट ... अभिभावक.. फोटो
कोविड टीकाकरण देशहित में है। सभी को टीकाकरण अभियान में भागीदारी करनी चाहिए। कोविड टीका लगवाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे अन्य बीमारियों से भी बचाव होता है। - नरेंद्र रौतेला, काठगोदाम
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार निशुल्क वैक्सीनेशन करवा रही है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। सरकार की इस पहल का सभी को लाभ उठाना चाहिए। - आकांक्षा नेगी, लाल डांठ
हमारे स्कूल में करीब 80 प्रतिशत छात्र-छात्राओं का टीकाकरण हो चुका है। 5-12 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन लगाने के फायदे बताए जा रहे हैं। बच्चों के मन से सुई का डर भी कम किया जा रहा है। - बीबी पांडेय, प्रधानाचार्य, क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
70 प्रतिशत से अधिक बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। 5-12 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्हें कोरोना संक्रमण के बारे में बताते हुए टीका लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। - कृष्णानंद भट्ट, हाईस्कूल देवलचौड़, प्रधानाचार्य।
- सरकार ने पांच से 12 साल तक के बच्चों को कोरोना का टीका लगवाने की पहल की है। स्कूल स्टाफ बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अभिभावकों से बच्चों को टीका लगवाने की अपील की जा रही है। - सावित्री दुग्ताल, प्रधानाचार्या, अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी नैनीताल।
- कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ साथ उनके अभिभावकों से भी संपर्क कर कोविड वैक्सीनेशन की अपील की जा रही है। साथ ही एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। - प्रो. ललित तिवारी, प्राध्यापक डीएसबी परिसर नैनीताल।