{"_id":"61ad0af3986cc3753a14ac9b","slug":"entered-the-school-beat-up-the-headmaster-threw-documents-ramnagar-news-hld4467262113","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में घुसकर प्रधानाध्यापक को पीटा, दस्तावेज फेंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में घुसकर प्रधानाध्यापक को पीटा, दस्तावेज फेंके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। ऊंटपड़ाव में सरकारी स्कूल के गेट पर कार खड़ी करने को लेकर रविवार को विवाद हो गया। बाद में आरोपियों ने स्कूल में घुसकर प्रधानाध्यापक पर हमला किया और दस्तावेज फेंक दिए। इस मामले में दोनों पक्ष के लोगों ने कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक शबाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका घर स्कूल के बगल में है। कई दिनों से पड़ोसी अपनी कार स्कूल के गेट पर खड़ा कर रहा था और कई बार उसके मना किया। शनिवार को फिर से उसने कार स्कूल के गेट पर खड़ी कर दी। मना करने पर पड़ोसी व उसकी पत्नी ने उनसे बहस की। बाद में वह स्कूल में आ गई। तभी दोनों ने स्कूल में घुसकर उसे पीटा और दस्तावेजों को फेंक दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच की जा रही है। एसएसआई के अनुसार दूसरे पक्ष का आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने उनकी कार का शीशा तोड़ा है। एक अन्य मामले में मोहल्ला भरतपुरी वार्ड निवासी घनश्याम ने नीरज नेगी पर गालीगलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया।
एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)