फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Encroachment removal preparations intensified

अतिक्रमण हटाने की तैयारियां तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removal preparations intensified
हल्द्वानी। रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोक निर्माण विभाग ने दोबारा जेसीबी और पोकलैंड के टेंडर आमंत्रित किए हैं। हालांकि अभी तक रेलवे ने जिला प्रशासन को बजट उपलब्ध नहीं कराया है।
विज्ञापन

रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण का मामला अभी हाईकोर्ट में चल रहा है। हाईकोर्ट के निर्णय के बाद ही इस मामले में कार्यवाही आगे बढ़ेगी, लेकिन जिला प्रशासन अपनी तैयारियां पूरी करने में जुटा है। लोक निर्माण विभाग ने पहले अतिक्रमण तोड़ने के लिए 25 जेसीबी, 25 पोकलैंड के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दी। जनहित याचिका दायर होते ही लोनिवि ने टेंडर निरस्त कर दिए थे। उधर हाईकोर्ट ने जनहित याचिका दायर करने वाले पर 50 हजार का जुर्माना लगा दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग दोबारा अतिक्रमण हटाने के लिए 25 जेसीबी और 25 पोकलैंड के टेंडर आमंत्रित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed