फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Employees Stand Firm on Demand for Regularization

Nainital News: नियमितीकरण की मांग पर अड़े कर्मचारी

Tue, 02 Jun 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 02 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Employees Stand Firm on Demand for Regularization
नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के आह्वान पर कुमाऊं मंडल विकास निगम मुख्यालय पर मांगों के लिए कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में आयोजित धरने के साथ ही कर्मचारियों ने पौधारोपण अभियान का 686वां दिन भी पूरा किया।
विज्ञापन

धरने पर बैठे कर्मचारियों की मुख्य मांगों में संविदा पर कार्यरत कर्मियों का नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करना और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया देयकों का भुगतान शामिल है। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि निगम प्रशासन और सरकार लंबे समय से कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष कंचन चंदोला और महामंत्री नीरज जोशी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने पर चंद्र सिंह राठौड़, दीपचंद जोशी, त्रिभुवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed