फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Emergency check-up was not done for the patients coming in the emergency

इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की नहीं हुई इमरजेंसी जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Emergency check-up was not done for the patients coming in the emergency
soban singh jeena base hospital
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में अवकाश के दिन मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। बुखार के मरीजों को दवा देकर टरका जाया जा रहा है।
विज्ञापन

गांधी जयंती के अवसर पर बेस अस्पताल में पैथालाजी और कैश काउंटर खुला हुआ था। इमरजेंसी मेें पहुंचे बुखार से पीड़ित रोगियों को दवा देकर टरका दिया गया और उनकी जांच नहीं की गई। बेस अस्पताल में भर्ती डेंगू के संदिग्ध मरीजों की ही खून की जांच हुई। इस संबंध में बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ. हरीश लाल ने बताया कि अवकाश के दिन कैश काउंटर और पैथालाजी खुल रही है। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि संदिग्ध रोगियों की जांच की जाए। कहा कि बृहस्पतिवार को सभी डाक्टरों को एक बार और हिदायत दी जाएगी कि अवकाश के दिन आने वाले मरीजों की भी जांच करें। बता दें कि डीएम के आदेश के बाद बेस और सुशीला तिवारी अस्पताल में डेंगू के मरीजों की जांच राजकीय या साप्ताहिक अवकाश के दिन भी हो रही है।
डेंगू के 52 नए मरीज मिले, 105 भर्ती
हल्द्वानी। प्रतिदिन डेंगू के नए मरीज सामने आ रहे हैं। डेंगू नियंत्रित कर पाने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम साबित हो रहा है। एलाइजा जांच के बाद 52 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू मरीजों की संख्या 18 सौ पहुंच गई है।
विज्ञापन

अगस्त से शुरू हुआ डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग लंबी चौड़ी फौज के बाद भी डेंगू को नियंत्रित नहीं कर सका है। बेस अस्पताल में एलाइजा जांच के बाद 39, एसटीएच में 08 और निजी लैब में 05 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि बेस में 61, एसटीएच में 35 और हल्द्वानी में 09 डेंगू के मरीज भर्ती हैं। एसटीएच में बुखार और डेंगू के 115 और बेस अस्पताल में बुखार और डेंगू के 135 मरीज भर्ती हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बनभूलपुरा, गोलचा कंपाउंड, राजेंद्र नगर, राजपुरा, जवाहर नगर में जाकर 648 घरों में डेंगू से बचाव की जानकारी देने के साथ ही लार्वा भी नष्ट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की खबर के साथ इनसेट कर लें
एसटीएच से शिफ्ट होगा वन स्टॉप सेंटर
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा वन स्टाप सेंटर पंचायत चुनाव होने के बाद ब्लाक कार्यालय में शिफ्ट होगा। सूत्रों की मानें तो ब्लाक कार्यालय में वन स्टाप सेंटर के लिए नया भवन बना है। आदर्श आचार संहिता हटने के बाद वन स्टाप सेंटर को शिफ्ट किया जाएगा। अपराध का शिकार होने के बाद वन स्टाप सेंटर पहुंचने वाली महिलाओं को इलाज की सुविधा भी मिल जाती थी। महिलाओं को मदद के लिए ब्लाक कार्यालय तक जाना पड़ेगा और इलाज के लिए एसटीएच आना पड़ेगा। अस्पताल आने वाले मरीज हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed