फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   emergency alert message on phones

Alert: अचानक वाइब्रेट हुआ मोबाइल, मैसेज देख हैरत में पड़ गए लोग

Thu, 19 Oct 2023 09:48 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 19 Oct 2023 09:48 AM IST
सार

हल्द्वानी दूरसंचार विभाग ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से एक आपातकालीन संदेश का ट्रायल किया। इसमें दोपहर 3:19 पर लोगों के मोबाइल फोन पर अलर्ट का ट्रायल संदेश भेजा गया। इससे लोग हैरत में पड़ गए, हर तरफ लोग इसकी चर्चा करते दिखे।

विज्ञापन
emergency alert message on phones
मोबाइल - फोटो : i stock

विस्तार

दूरसंचार विभाग ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से एक आपातकालीन संदेश का ट्रायल किया। इसमें दोपहर 3:19 पर लोगों के मोबाइल फोन पर अलर्ट का ट्रायल संदेश भेजा गया। संदेश अलर्ट आवाज के साथ पूरी स्क्रीन पर डिस्प्ले होता देख लोग हैरत में पड़ गए। 30 मिनट में संदेश दो बार भेजा गया।

विज्ञापन


आपदाओं के दौरान लोगों को सचेत करने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम तैयार किया गया है। इसका कई दूरसंचार सर्विस प्रोवाइडर के साथ मिलकर परीक्षण किया गया।  
विज्ञापन


परीक्षण में पूरे जिले में  लोगों के फोन तेज अलर्ट आवाज के साथ वाइब्रेट हुए। मोबाइल पर कृत्रिम आपातकालीन अलर्ट प्राप्त हुआ। इससे लोग हैरत में पड़ गए, हर तरफ लोग इसकी चर्चा करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते कई दिनों से लोगों को साधारण संदेश के माध्यम से बताया गया था कि एक ट्रायल किया जाएगा। इस ट्रायल के सफल रहने पर भविष्य में इसका प्रयोग किसी भी आपात स्थिति में सूचना देने के लिए किया जा सकेगा। कुछ ही सेकेंड में लाखों लोगों तक सूचना पहुंच सकेगी। इसका उपयोग सरकारी एजेंसियों और आपातकालीन सेवाओं की ओर से गंभीर परिस्थितियों में किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed