फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elephants trample paddy crops in three villages, villagers upset

Nainital News: हाथियों ने तीन गांवों में धान की फसल रौंदी, ग्रामीण परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Elephants trample paddy crops in three villages, villagers upset
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


हल्द्वानी। वन प्रभाग रामनगर से लेकर हल्द्वानी और तराई पूर्वी तक हाथी कारीडोर के मार्ग के कई हिस्से अतिक्रमण का शिकार हुए तो गजराज ने रास्ते बदल दिए। अब उनका रुख शहर की ओर हो गया है। पिछले दो दिन के भीतर फतेहपुर रेंज के दो तथा हल्द्वानी के एक गांव में हाथियों ने धान की फसल को रौंद दिया। पदचिह्नों से ग्रामीणों ने पहचान की। अब वह खेत को बचाने के लिए फरियाद कर रहे हैं।

हल्द्वानी वन प्रभाग क्षेत्र के मानपुर पूरब निवासी शेखर लोशाली ने बताया कि उनकी एक एकड़ धान की फसल को हाथियों ने रौंद दिया। मेहनत से फसल लगाई थी जिसे हाथियों ने बर्बाद कर दिया। उनकी सूचना पर वार्ड 56 की पार्षद भागीरथी देवी भी पहुंची। उन्होंने किसानों से बात की। वन विभाग के अधिकारी भी पहुंचे और जांच करके चले गए। शेखर ने बताया कि खेत के चारों ओर सुरक्षा के इंतजाम वन विभाग को करने चाहिए। उधर, रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर के बजूनियां हल्दू और पनियाली में भी हाथियों ने किसानों की फसल बर्बाद की है। यहां के किसान भी परेशान हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed