{"_id":"59307b044f1c1b5365bdb6d6","slug":"elephant-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्यधिक रक्तस्राव से हाथी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्यधिक रक्तस्राव से हाथी की मौत
रामनगर, अमर उजाला ब्यूरो, जसपुर/रामनगर।
Updated Fri, 02 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर/रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के उत्तरी जसपुर वन राजि (फांटो रेंज) के जंगल में मिले घायल नर हाथी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वन कर्मियों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया। बताया कि हाथी की मौत अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मंगलवार शाम फीका नदी के किनारे घायल हाथी को देखा था। उन्होंने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। कार्बेट टाइगर रिजर्व से डॉक्टरों की टीम बुलाकर वनकर्मी उसका उपचार करा रहे थे। एसडीओ कलम सिंह बिष्ट ने बताया कि घायल हाथी फांटो कक्ष संख्या 51 के जंगल में 50 मीटर अंदर आकर बैठ गया।
विज्ञापन
रेत पर पड़े हाथी के ऊपर छाया कर दी गई थी। इसके बावजूद बुधवार शाम हाथी ने दम तोड़ दिया था। रेंजर एमसी शर्मा ने बताया कि पतरामपुर रेंज से सटे फांटो और अमानगढ़ टाइगर रिजर्व बिजनौर में आपसी संघर्ष में घायल होकर यहां आया था। उसके दोनों दांत सुरक्षित थे। आयु करीब 20 वर्ष थी।
विज्ञापन