फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elephant crushed the laborer in Kishanpur town

किशनपुर नगरी में हाथी ने मजदूर को कुचला

Sun, 01 Oct 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Sun, 01 Oct 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Elephant crushed the laborer in Kishanpur town
किशनपुर गौलापार में हाथी के मजदूर को कुचलने के बाद अस्पताल में पहुंचे एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला

किशनपुर नगरी में शनिवार देर रात एक मजदूर को हाथी को भगाना महंगा पड़ गया। गुस्साए हाथी ने हमला कर उसे कुचल दिया। मजदूर को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजदूर की आंतें बाहर निकल गई हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


गांव में रात करीब नौ बजे हाथी घुस आया था। लोग हाथी को भगाने निकले थे। टोली में सबसे पहले मजूदर भीम सिंह पडियार था। वह इतने नजदीक पहुंचा कि हाथी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हाथी ने पडियार को कुचलने की कोशिश की तो लोगों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


आवाज सुनकर हाथी भीम सिंह को घायल अवस्था में छोड़ कर चला गया। लोग पहले उसे निजी अस्पताल में ले गए। इसके बाद काठगोदाम पुलिस की मदद से मजदूर को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीम सिंह देवीधुरा के आसपास के इलाके का रहने वाला है। सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी और वन विभाग के अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी ली। इसके बाद अफसरों की टीम गांव को रवाना हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed