फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elephant attacked women

महिलाओं पर हाथी ने किया हमला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Elephant attacked women
रामनगर अस्पताल में भर्ती घायल तुलसी देवी। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट के बिजरानी जोन के जंगल से घास लेकर लौट रही महिलाओं पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में तीन महिलाएं गंभीर घायल हो गई। अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर हाथी मौके से चला गया। वनकर्मियों ने घायल महिलाओं को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

आमडंडा खत्ता निवासी 20 महिलाएं सोमवार दोपहर बिजरानी जोन के जंगल में घास लेने गई थीं। दोपहर डेढ़ बजे सभी घास लेकर लौट रही थीं। चोरपानी बीट कक्ष संख्या आठ के पास टस्कर हाथी ने महिलाओं पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में तुलसी देवी (55) पत्नी नारायण दत्त बधोड़ी, मुन्नी देवी (65) पत्नी अशोक कुमार और मंजू देवी (52) पत्नी बंशीधर पपनै निवासी आमडंडा खत्ता घायल हो गईं। अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर हाथी मौके से चला गया। महिलाओं ने घटना की सूचना वनकर्मियों को दी। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने महिलाओं को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बिजरानी रेंज के रेंजर बिंदर पाल ने बताया कि महिलाएं घास लेकर आ रही थीं। घास के लिए हाथी हमलावर हुआ।
विज्ञापन

महिला ने भी दरांती से किए वार
घायल महिला मंजू देवी ने बताया कि हाथी ने जब हमला किया तो वह दूर गिर गई थी। इसके बाद हाथी ने दूसरी महिलाओं पर आक्रामक हो गया। महिला ने बताया कि उसने दरांती से हाथी पर वार किए। फिर वह बेहोश हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि छह माह पहले भी इसी स्थान पर बाघ ने महिला पर हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed