{"_id":"5e3b1e348ebc3ee5dc1d7dd7","slug":"elephant-attacked-the-student-ramnagar-news-hld372382366","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी ने छात्रा पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी ने छात्रा पर किया हमला
विज्ञापन
रामनगर हाथी के हमले में घायल छात्रा किरन। अमर उजाला
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। लकड़ी बीनने जंगल गई छात्रा पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में छात्रा के चेहरे पर चोट भी आई है। छात्रा की मां और अन्य लोगों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर चला गया।
राइंका ढेला की कक्षा नवीं की छात्रा किरन बिष्ट मंगलवार शाम अपनी मां और अन्य लोगों के साथ लकड़ी बीनने जंगल गई थी। किरन एक झाड़ी के पास लकड़ी बीन रही थी। इस दौरान अचानक निकलकर आए हाथी को देखकर वह घबरा गई। हाथी ने सूंड़ से उसके बालों को खींचने का प्रयास किया। इस पर किरन ने शोर मचाया। शोर मचाने पर मां कमला देवी और अन्य महिलाएं भी इकट्ठा हो गई।
सभी के एकसाथ शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर चला गया। ढेला के शिक्षक नवेंदु मठपाल ने बताया कि छात्रा की आंख में काफी सूजन है। साथ ही चेहरे पर भी चोट का गहरा निशान है। आशंका है हाथी की सूंड़ में छात्रा के सिर के बाल लगने से वह असहज हो गया और उसने छात्रा को छोड़ दिया। संवाद