फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Electricity-water cry in scorching heat

भीषण गर्मी में बिजली-पानी का रोना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Electricity-water cry in scorching heat
राजपुरा में टैंकर से पानी लेने के लिए लगी भीड़। विज्ञप्ति - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई ठप रही। इस सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में नलकूप भी नहीं चल पाए और भीषण गर्मी में लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया। इससे सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

टीपी नगर सबस्टेशन से जुड़े देवलचौड़, कत्था फैक्टरी, मानपुर उत्तर, मानपुर पश्चिम, जीतपुर नेगी, देवलचौड़ खाम, देवलचौड़ बंदोबस्ती आदि इलाकों में सुबह 11 बजे से बिजली सप्लाई ठप हो गई। इसके बाद शाम 5 बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। इस दौरान भीषण गर्मी से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया। वहीं बिजली सप्लाई ठप होने से टीपीनगर, मानपुर पश्चिम, देवलचौड़, जीतपुर नेगी आदि इलाकों के नलकूप भी नहीं चल पाए और शहरवासियों को पानी के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन

जलसंस्थान ने इन इलाकों में टैंकरों से भी पेयजल वितरित नहीं किया। ऊर्जा निगम के टीपीनगर सबस्टेशन के अवर अभियंता धीरज पंत ने बताया कि बिजली लाइन में आए फाल्ट की वजह से शट्डाउन लिया गया था। बिजली लाइन की मरम्मत कराने के बाद पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज गायत्री नगर फीडर की बिजली सप्लाई रहेगी ठप
हल्द्वानी। ऊर्जा निगम के नगर डिविजन के अधिशासी अभियंता डीएस बिष्ट ने बताया कि शनिवार को 33 केवी सब स्टेशन एचएमटी रानीबाग में 11 केवी के भुजियाघाट और शीशमहल फीडरों की स्थापना की जाएगी। इनकी लाइनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में भुजियाघाट फीडर से गायत्री नगर फीडर चल रहा है, जबकि शीशमहल फीडर से काठगोदाम टाउन फीडर से जुड़ा है। भुजियाघाट फीडर को अलग किया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। बताया कि भुजियाघाट फीडर में अक्सर फाल्ट आ जाता है। बताया कि दो फीडरों को स्थापित करने के लिए शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक गायत्री नगर की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। 11 केवी काठगोदाम फीडर की बिजली आपूर्ति भी आंशिक रूप से बाधित रहेगी। (माई सिटी रिपोर्टर)
मंडी में हाई वोल्टेज से नहीं चला नलकूप
हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा में अंबा विहार और मुखानी स्थित आदर्श नगर नलकूप अब तक ठीक नहीं हो पाए हैं। हाई वोल्टेज की वजह से मंडी नलकूप भी पिछले दो दिनों से नहीं चल पा रहा है। इसके चलते लोगों को पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। लोग निजी टैंकरों से महंगे दामों पर पानी खरीदने के लिए मजबूर है। नलकूपों के खराब होने से करीब 20 हजार की आबादी को पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
इधर, गौला बैराज की सफाई के लिए सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्लांट की पेयजल आपूर्ति ठप रही। जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्लांट प्रभारी सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि डेढ़ घंटा गौला से आपूर्ति नहीं होने से प्लांट को करीब 15 लाख लीटर कम पानी मिला। इस वजह से कुसुमखेड़ा, ब्लॉक, कठघरिया आदि इलाकों में शाम की पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।
जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित किया गया। अंबा नलकूप और आदर्श नगर नलकूप की मरम्मत का काम जारी है।

अब फुटकुआं नलकूप की मोटर भी फुंकी
हल्द्वानी। शुक्रवार शाम फुटकुआं स्थित नलकूप की मोटर भी फुंक गई है। एक के बाद एक नलकूपों के खराब होने से कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। क्षेत्रवासियों को जलसंस्थान के टैंकरों से भी पानी नहीं मिल रहा है। लोग पेयजल के लिए निजी टैंकरों पर निर्भर है। जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि फुटकुआं नलकूप खराब होने की जानकारी अभी शाम को मिली है। शनिवार को प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित किया जाएगा। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed